फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   medical and engineering students get laptop

मेडिकल और इंजीनियरिंग के छात्रों को मिलेगा 'लैपटॉप'

Tue, 24 Sep 2013 04:22 PM IST
अमर उजाला, हल्द्वानी
अमर उजाला, हल्द्वानी Updated Tue, 24 Sep 2013 04:22 PM IST
विज्ञापन
medical and engineering students get laptop

राज्य में अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के मेडिकल और इंजीनियरिंग के छात्र-छात्राओं को नौ करोड़ रुपये के लैपटॉप बांटे जाएंगे।

विज्ञापन


इसके लिए विस सदन में बजट पास हो गया है। समाज कल्याण विभाग ने लैपटॉप योजना के टेंडर निकालने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी है। दस जिलों के करीब 2200 छात्र-छात्राओं को लैपटॉप देने की स्वीकृति मिली है।

नौ करोड़ रुपये के बंटेंगे लैपटॉप
समाज कल्याण विभाग ने एससी/एसटी के बीटेक, एमटेक और एमबीबीएस और व्यवसायिक कोर्स करने वाले छात्र-छात्राओं की सूची भेजी है।

चमोली, बागेश्वर और रुद्रप्रयाग जिलों से एक भी छात्र की डिमांड नहीं आई। निदेशालय सूत्रों के अनुसार ऊधमसिंह नगर, अल्मोड़ा, देहरादून और नैनीताल जिलों से 400 से 500 छात्रों की डिमांड आई है।
विज्ञापन


22 सौ छात्रों को मिलेगा लाभ
दस जिलों से 2200 छात्र-छात्राओं का नाम शासन को भेजा गया। इन्हें लैपटॉप बांटने की मंजूरी भी मिल गई। पिछले सप्ताह समाप्त हुए विस सदन में लैपटॉप योजना के लिए नौ करोड़ रुपये स्वीकृत कर दिए गए है।
विज्ञापन
विज्ञापन


योजना के नोडल अधिकारी संयुक्त निदेशक ब्रह्मपाल सिंह सैनी ने बताया कि एक लैपटॉप पर 30 हजार रुपये का खर्च होने का अनुमान है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed