फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   mdu rohtak will provide wifi facility to students

MDU रोहतक में नए सेशन से स्टूडेंट्स को ये सुविधा

Sun, 03 Jan 2016 07:49 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक Updated Sun, 03 Jan 2016 07:49 PM IST
विज्ञापन
mdu rohtak will provide wifi facility to students

हरियाणा की महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी रोहतक नए सेशन से अपने स्टूडेंट्स को बेहद खास सुविधा देने जा रही है। नए शैक्षणिक सत्र से एमडीयू के छात्रों को हाई टेक्नोलॉजी वाईफाई की सुविधा मिलेगी। करीब एक करोड़ की लागत से एमडीयू कैंपस को वाईफाई लैस बनाया जाएगा।

विज्ञापन


खास बात यह रहेगी कि कैंपस में कई चुनिंदा स्थानों पर इंटरनेट की लगभग चार गुना ज्यादा स्पीड दी जाएगी। दरअसल, एमडीयू के हॉस्टल और कुछ डिपार्टमेंट में ही वाईफाई की सुविधा है, जबकि अधिकतर डिपार्टमेंट में अभी तक वाईफाई नहीं है।
विज्ञापन


अब यदि सबकुछ ठीक-ठाक रहा तो आने वाले नए शैक्षणिक सत्र में स्टाफ और छात्रों को वाईफाई की नई टेक्नोलॉजी का तोहफा मिलेगा। अभी तक यूनिवर्सिटी में वाईफाई के लिए लगभग 350 मॉडम लगाए गए हैं, जिनसे 200 एमबीपीएस की स्पीड मिलती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नई योजना के तहत करीब 400 अतिरिक्त मॉडम और लगाए जाएंगे। इन मॉडम की स्पीड पहले के मॉडम से चार गुना होगी। हालांकि अभी तक यह तय नहीं हुआ है कि अधिक स्पीड देने वाले मॉडम किस-किस डिपार्टमेंट या अन्य स्थानों पर लगाएं जाएंगे।


कैंपस को वाईफाई लैस बनाने के लिए यूनिवर्सिटी की तरफ से एक करोड़ रुपये का बजट पास हो चुका है। उम्मीद जताई जा रही है कि जून-जुलाई तक कैंपस को पूरी तरह वाईफाई लैस कर दिया जाएगा।

कैंपस को वाईफाई लैस बनाने की तैयारी की जा रही है। इसके लिए एक करोड़ का बजट पास हो चुका है। जल्दी ही इस पर कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
- डॉ. जीपी सरोहा, डायरेक्टर कंप्यूटर सेंटर एमडीयू

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed