फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   mdu rohtak physics reappear exam cancelled

MDU में फिजिक्स रि-अपीयर का पेपर रद्द, अब 5 को

Thu, 31 Dec 2015 05:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक Updated Thu, 31 Dec 2015 05:42 PM IST
विज्ञापन
mdu rohtak physics reappear exam cancelled

एमडीयू रोहतक ने बीएससी ऑनर्स के छठे सेमेस्टर के ओल्ड फिजिक्स ऑफ मैटेरियल की रि-अपीयर परीक्षा रद्द कर दी है। अब यह परीक्षा 5 जनवरी को होगी। एमडीयू ने 28 को होने वाली परीक्षा में बदलाव करते हुए 27 दिसंबर को ही करा दिया था। ऐसे में कई विद्यार्थियों की परीक्षा छूट गई।

विज्ञापन


एमडीयू प्रशासन ने परीक्षा रद करते हुए इसे 5 जनवरी को कराने का निर्णय लिया है। वहीं बुधवार को एमडीयू ने प्रशासनिक कारणों के मद्देनजर (यूजी) स्नातक स्तर की अन्य और कई परीक्षाओं की तिथियों में संशोधन किया है। 31 को बीएससी ऑनर्स के छठे सेमेस्टर का न्यू फिजिक्स ऑफ मैटेरियल पेपर अब 5 जनवरी को होगा।
विज्ञापन


परीक्षा नियंत्रक डॉ. बीएस सिंधु ने बताया कि परीक्षा समय और केंद्र में कोई परिवर्तन नहीं किया गया है। उन्होंने बताया कि 1 जनवरी को होने वाले बीए ऑनर्स के पांचवे सेमेस्टर के हिस्ट्री ऑफ हरियाणा का पेपर अब 9 जनवरी को होगा। वहीं, बीए ऑनर्स के छठे सेमेस्टर में रि-अपीयर स्कीम के तहत राजनीति विज्ञान के पेपर इंटरनेशनल लॉ की परीक्षा 2 जनवरी को होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा, बीएससी ऑनर्स में छठे सेमेस्टर की 2 जनवरी को होने वाली ऑर्गेनिक केमिस्ट्री का पेपर अब 3 जनवरी को होगा। बीए ऑनर्स के प्रथम सेमेस्टर में न्यू स्कीम के अंतर्गत इंग्लिश वन क्वालीफाइंग कॉमन फॉर आनर्स ह्यूमेनिटीज का पेपर पहले 2 जनवरी को होना था, अब 8 जनवरी को होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed