{"_id":"a3fce494e3c28cb957172c587047149a","slug":"mdu-rohtak-journalism-course-admission-schedule-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"MDU से जर्नलिज्म कोर्स करने को आवेदन करें ","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
MDU से जर्नलिज्म कोर्स करने को आवेदन करें
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
Updated Tue, 16 Jun 2015 12:37 PM IST
विज्ञापन
एमडीयू के पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग समेत कई सबंद्ध महाविद्यालयों में पत्रकारिता एवं जनसंचार पाठ्यक्रमों में प्रवेश सूचना जारी कर दी गई है।
विज्ञापन
विभाग के सहायक प्रोफेसर एवं निदेशक जनसंपर्क सुनित मुखर्जी ने बताया कि पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग में एमए (पत्रकारिता एवं जन संचार) पाठ्यक्रम के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 20 जून है।
विज्ञापन
पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग में एमफिल पाठ्यक्रम में 15 सीटें हैं। पाठ्यक्रम के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 26 अगस्त है।
निदेशक ने बताया कि एमडीयू से संबद्घ केएलपी कॉलेज रेवाडी, डीएवी शताब्दी कॉलेज फरीदाबाद और राजकीय महिला महाविद्यालय फरीदाबाद में बीए (पत्रकारिता एवं जनसचांर) पाठ्यक्रम है।
विज्ञापन
जाट कॉलेज, रोहतक में सत्र 2015-16 से बीए (पत्रकारिता एवं जनसंचार) पाठ्यक्रम शुरू हो रहा है। इसके अलावा राजकीय पीजी महाविद्यालय, झज्जर तथा राजकीय पीजी महाविद्यालय, गुड़गांव में पीजी डिप्लोमा इन जनर्लिज्म एंड मॉस कम्युनिकेशन पाठ्यक्रम है।