{"_id":"fb6bd1c155e0e3c7b6c5735108302eed","slug":"mdu-rohtak-distance-education-admission-schedule-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"MDU डिस्टेंस एजूकेशन का दाखिला शेड्यूल जारी","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
MDU डिस्टेंस एजूकेशन का दाखिला शेड्यूल जारी
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
Updated Sat, 12 Sep 2015 04:57 PM IST
विज्ञापन
एमडीयू के दूरस्थ शिक्षा निदेशालय (डीडीई) ने सत्र 2015-16 के लिए प्रवेश सूचना जारी कर दी है।
विज्ञापन
निदेशक डीडीई प्रो. नसीब सिंह गिल ने बताया कि बीए, बीकॉम, बैचलर ऑफ लाइब्रेरी एंड इंफोर्मेशन साइंस, एमए (प्रीवियस एवं फाइनल) हिंदी, अंग्रेजी, संस्कृत, राजनीति विज्ञान, लोक प्रशासन, अर्थशास्त्र, इतिहास, एमएससी गणित (प्रीवियस एवं फाइनल), एमकाम-प्रीवियस एवं फाइनल, पाठ्यक्रमों की प्रवेश सूचना जारी की गई।
पाठ्यक्रमों के ऑनलाइन प्रोस्पेक्टस 15 सितंबर से उपलब्ध होंगे। छात्र बगैर विलंब शुल्क के 16 नवंबर तक बैंक चालान सृजन, 23 नवंबर तक एक्सिस बैंक में चालान जमा और डीडीई कार्यालय में प्रिंट कॉपी एवं बैंक चालान 30 नवंबर तक जमा कर सकते हैं।
विज्ञापन