फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   mdu releases admission and session calender

एमडीयू का एडमिशन कैलेंडर जारी

Tue, 27 May 2014 07:09 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव Updated Tue, 27 May 2014 07:09 PM IST
विज्ञापन
mdu releases admission and session calender

महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी (एमडीयू) ने शैक्षणिक सत्र 2014-15 के लिए संबद्ध कॉलेजों में स्नातकोत्तर (पीजी) और स्नातकोत्तर डिप्लोमा पाठ्यक्रमों की प्रवेश सारिणी जारी कर दी है।

विज्ञापन


साथ ही गुड़गांव स्थित यूनिवर्सिटीज इंस्टीट्यूट ऑफ लॉ एंड मैनेजमेंट स्टडीज और संबद्ध कॉलेजों के लिए सत्र एवं अवकाश की सारिणी भी जारी कर दी है।

एमडीयू से संबद्ध कॉलेजों में स्नातकोत्तर (पीजी) पाठ्यक्रमों के लिए आवेदन के लिए आदेश दे दिए गए हैं। आवेदन पत्र 07 जुलाई तक जमा किए जा सकेंगे। इसकी जांच 10 जुलाई को होगी।
विज्ञापन


पहली प्रवेश सूची 14 जुलाई को, दूसरी 17 जुलाई और तीसरी प्रवेश सूची 21 जुलाई को जारी होगी। स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों की कक्षाएं 22 जुलाई से शुरू होंगी।

सत्र और अवकाश सारिणी भी जारी
स्नातक पाठ्यक्रम के लिए इस सत्र में पहले, तीसरे और पांचवें सेमेस्टर की सारिणी के तहत प्रवेश प्रक्रिया पहली से 15 जुलाई तक शुरू होगी। शिक्षण कार्य 16 जुलाई से 18 अक्तूबर तक रहेगा। 20 से 26 अक्टूबर तक अवकाश रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद शिक्षण कार्य 27 अक्टूबर से 18 नवंबर तक रहेगा। सेमेस्टर परीक्षाएं 19 नवंबर से 18 दिसंबर तक होंगी। शीतकालीन अवकाश 18 से 31 दिसंबर तक रहेगा।

दूसरे, चौथे और छठे सेमेस्टर में शिक्षण कार्य 1 जनवरी से 3 मार्च 2015 तक रहेगा। 4-8 मार्च तक अवकाश रहेगा। शिक्षण कार्य 9 मार्च से 29 अप्रैल तक रहेगा।

सेमेस्टर परीक्षाएं 30 अप्रैल से 29 मई तक होंगी। इस सत्र का ग्रीष्मकालीन अवकाश 18 मई से 30 जून 2015 तक रहेगा। स्नातकोत्तर में शिक्षण कार्य 22 जुलाई से 18 अक्तूबर तक रहेगा। 20-26 अक्तूबर तक अवकाश रहेगा। फिर 27 अक्तूबर से 29 नवंबर तक रहेगा।

सेमेस्टर परीक्षाएं एक से 17 दिसंबर तक चलेंगी। शीतकालीन अवकाश 18-31 दिसंबर तक रहेगा। इसके बाद एक जनवरी से तीन मार्च 2015 तक शिक्षण कार्य होगा। 04-08 मार्च तक अवकाश रहेगा। नौ मार्च से 29 अप्रैल तक शिक्षण कार्य होगा। सेमेस्टर परीक्षाएं 30 अप्रैल से 17 मई तक होंगी। 2014-15 सत्र का ग्रीष्मकालीन अवकाश 18 मई से 30 जून तक रहेगा।


विदेशी भाषा में 30 तक होगा आवेदन
एमडीयू के अंग्रेजी एवं विदेशी भाषा विभाग के तत्वावधान में सत्र 2014-15 में विभिन्न विदेशी भाषायी पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू कर दी है। एमडीयू के अंग्रेजी एवं विदेशी भाषा विभाग के अध्यक्ष प्रो. एसपीएस दहिया ने बताया कि सर्टिफिकेट कोर्स इन फ्रेंच, सर्टिफिकेट कोर्स इन स्पेनिश, सर्टिफिकेट कोर्स इन चाइनीज और डिप्लोमा इन फ्रेंच पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए 30 जून तक आवेदन किया जा सकता है। प्रोफेसर दहिया ने बताया कि इन भाषायी पाठ्यक्रमों में प्रत्येक में 60 सीटें उपलब्ध हैं। प्रवेश प्रक्रिया ऑनलाइन है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed