{"_id":"ae6eedbb0ba7df42fd2b3ba22e024327","slug":"mdu-announces-the-date-of-the-examination-form","type":"story","status":"publish","title_hn":"MDU की परीक्षा फार्म भरने की तिथि घोषित","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
MDU की परीक्षा फार्म भरने की तिथि घोषित
अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Tue, 11 Feb 2014 09:20 AM IST
विज्ञापन
महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय (एमडीयू) ने मई में शुरू होने वाली परीक्षा को लेकर तैयारियां शुरू कर दी हैं। जिसके तहत परीक्षा फार्म भरने की अंतिम तिथि तय कर दी गई है।
विज्ञापन
साथ ही सभी कॉलेजों को निर्देश जारी कर परीक्षा फार्म भरने के लिए विद्यार्थियों को जागरूक करने के लिए कहा गया है वरना उन्हें इस बार अधिक जेब ढीली करनी पड़ेगी। क्योंकि लेट फीस को डबल करने का फैसला लिया गया है।
विज्ञापन
कॉलेज प्रशासन का कहना है कि एमडीयू ने स्नातक व परास्नातक की मई में होने वाली परीक्षाओं को लेकर गंभीर रुख अपनाया है। परीक्षा फार्म भरने के लिए बिना लेट फीस अंतिम तिथि तीन मार्च रखी गई है।
विज्ञापन
जबकि लेट फीस के साथ 31 मार्च तक फार्म भरे जा सकते हैं। 20 मार्च फार्म भरने पर 500 रुपये लेट फीस और 31 मार्च तक 1000 ज्यादा देने होंगे। इसके बाद कोई भी फार्म मान्य नहीं होगा।