फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   MDU: Angry girl students lock out the school gate.

MDU: छात्राओं ने कॉलेज गेट पर जड़ा ताला

Wed, 17 Sep 2014 08:51 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Wed, 17 Sep 2014 08:51 AM IST
विज्ञापन
MDU: Angry girl students lock out the school gate.

फरीदाबाद के सेक्टर-16 स्थित राजकीय महिला कॉलेज में 80 फीसदी छात्राओं का एक ही विषय में कंपार्टमेंट आने का आरोप लगा रही बीए की छात्राओं ने मंगलवार को जमकर हंगामा किया। कॉलेज गेट पर ताला जड़कर नारेबाजी की। गुस्साई छात्राओं ने प्राचार्या को ज्ञापन भी सौंपा।

विज्ञापन


बता दें कि सोमवार को बीकॉम की छात्राओं ने भी महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी (एमडीयू) की कार्यप्रणाली के विरोध में नारेबाजी और प्रदर्शन किया था।

मंगलवार को बीए की छात्राएं भी प्रदर्शन करने निकल पड़ीं। विरोध कर रही छात्राएं सुबह 11 बजे कॉलेज के मुख्य गेट पर ताला लगाकर धरने पर बैठ गईं। नतीजा अंदर के लोग बाहर नहीं निकल सके और बाहर फंस गए लोग अंदर नहीं जा सके।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: एमडीयूः 80% छात्राओं का कंपार्टमेंट, फूटा गुस्सा
विज्ञापन
विज्ञापन


गुस्साई छात्राओं ने ढाई बजे तक गेट का ताला नहीं खोला। कॉलेज स्टाफ और लोगों के समझाने के बाद भी छात्राएं नहीं मानीं। एमडीयू के खिलाफ नारेबाजी करते हुए जांच की मांग की गई। इसके बाद प्राचार्या को लिखित शिकायत की गई।


छात्राओं का आरोप है कि शनिवार को परीक्षा परिणाम घोषित हुआ। इसमे अधिकांश विद्यार्थियों का हिंदी और अंग्रेजी में कंपार्टमेंट आया है। ऐसे में दोबारा चेकिंग हो। छात्राओं के विरोध को मंगलवार को युवा शक्ति संगठन ने भी समर्थन दिया।

संस्था के अजय डागर ने कहा कि एमडीयू एक बार फिर सवालिया घेरे में है। जल्द रीचेकिंग नहीं हुई तो डीसी से मिलेंगे। उधर, कॉलेज प्राचार्या शोभा चुघ का कहना है कि मामले पर जांच कमेटी बना दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed