फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   MDS study will be soon in Jamia Millia Islamia and Hamdard.

जामिया मिल्लिया और हमदर्द में जल्द होगी MDS की पढ़ाई

Sun, 01 Nov 2015 04:36 AM IST
सीमा शर्मा/ अमर उजाला, नई दिल्ली
सीमा शर्मा/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 01 Nov 2015 04:36 AM IST
विज्ञापन
MDS study will be soon in Jamia Millia Islamia and Hamdard.

जामिया मिल्लिया इस्लामिया और जामिया हमदर्द में जल्द ही मास्टर ऑफ डेंटल सर्जरी प्रोग्राम भी जुड़ने वाला है। दोनों विश्वविद्यालय मेडिकल डिग्री प्रोग्राम में स्टूडेंट व टीचर एक्सचेंज के साथ मेडिकल कॉलेज में छात्रों को प्रैक्टिस का भी मौका मुहैया करवाएंगे।

विज्ञापन


खास बात यह है कि जामिया मिल्लिया इस्लमिया अपने छात्र व फैकल्टी देगी और जामिया हमदर्द अपने मेडिकल कॉलेज में प्रैक्टिस की सुविधा मुहैया करवाएगा।

जामिया मिल्लिया इस्लामिया के प्रो. मुकेश रंजन के मुताबिक, जामिया मिल्लिया और जामिया हमदर्द अब मेडिकल क्षेत्र में मिलकर सेवाएं देगा। जामिया मिल्लिया में बीडीएस की पढ़ाई होती है, लेकिन अभी मेडिकल कॉलेज नहीं है।

विज्ञापन

बेडसाइड में विशेष ट्रेनिंग भी दी जाएगी

MDS study will be soon in Jamia Millia Islamia and Hamdard.

जबकि हमदर्द में बीडीएस की पढ़ाई के साथ मेडिकल कॉलेज है। जामिया मिल्लिया की फैकल्टी हमदर्द के छात्रों को पढ़ाएंगी। इसके अलावा बेडसाइड में विशेष ट्रेनिंग भी देगी।

जबकि हमदर्द के मेडिकल कॉलेज में जामिया मिल्लिया के बीडीएस के छात्र जाकर मरीजों के बीच प्रैक्टिस कर सकेंगे। प्रो. रंजन के मुताबिक, जामिया मिल्लिया सेंट्रल यूनिवर्सिटी है और जामिया हमदर्द डीम्ड यूनिवर्सिटी। इस प्रकार दोनों विश्वविद्यालय मेडिकल क्षेत्र में अपनी बेहतर सेवाओं का आदान-प्रदान करके छात्रों समेत मरीजों की मदद करेंगे।

इसके अलावा जल्द ही दोनों विश्वविद्यालयों में मास्टर ऑफ डेंटल सर्जरी (एमडीएस) प्रोग्राम भी शुरू किया जाएगा, जिसके तहत भी सेवाओं का आदान-प्रदान होगा। दोनों विश्वविद्यालय स्टूडेंट व टीचर एक्सचेंज के साथ मेडिकल कॉलेज में छात्रों को प्रैक्टिस का भी मौका मुहैया करवाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed