{"_id":"471a8726478fcf728b565095070862a2","slug":"mcom-course-in-govt-college-42","type":"story","status":"publish","title_hn":"MCom करने के इच्छुक स्टूडेंट़्स के लिए खुशखबरी","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
MCom करने के इच्छुक स्टूडेंट़्स के लिए खुशखबरी
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sat, 31 May 2014 12:02 PM IST
विज्ञापन
सेक्टर-42 स्थित गवर्नमेंट कालेज ऑफ कामर्स एंड बिजनेस एडेमिनिस्ट्रेशन (गवर्नमेंट कामर्स कालेज) जुलाई 2014 सत्र से एमकॉम कोर्स शुरू करने जा रहा है। जानकारी अनुसार कालेज में एमकॉम की 40 सीटों पर दाखिला होगा।
विज्ञापन
एडमिशन मेरिट के आधार पर दिया जाएगा। इस संबंध से पंजाब यूनिवर्सिटी की ओर से इंस्पेक्शन कमेटी ने हरी झंडी दे दी है। गवर्नमेंट कामर्स कालेज में अभी तक बीकॉम और बीसीए कोर्स में ही दाखिला दिया जाता है।
विज्ञापन
कामर्स कालेज में एमकॉम शुरू होने से स्टूडेंट्स के पास अब दाखिले के अधिक मौके मिल सकेंगे। अभी तक शहर के गवर्नमेंट कालेज में जीसी-46 और जीसीजी-42 में ही एमकॉम कोर्स चल रहे हैं।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार 2015 से सरकारी कालेजों में एमकॉम कोर्स में भी दाखिला सेंट्रलाइज्ड करने का प्रपोजल तैयार किया जा रहा है। इस समय शहर के सरकारी कालेजों में बीकॉम में दाखिले पंजाब यूनिवर्सिटी प्रशासन करता है।
इस साल सरकारी कालेजों में बीबीए की सेंट्रलाइज्ड काउंसिलिंग जीसीजी-42 और बीसीए की काउंसिलिंग की जिम्मेदारी जीसी-46 को दी गई है।
इन कालेजों में भी एमकॉम कोर्स
3 सरकारी कालेज के अलावा शहर के कई प्राइवेट कालेज और पीयू में भी एमकॉम कोर्स में दाखिला दिया जाएगा। प्राइवेट कालेजों में डीएवी-10, एसडी कालेज-32, गुरु गोबिंद सिंह कालेज-26, गुरु गोबिंद सिंह कालेज फॉर वुमन-26 और एमसीएम कालेज में भी एमकॉम कोर्स उपलब्ध हैं।