{"_id":"f975e63fe9eb930d102526ecff49ab81","slug":"mci-exam-conducted-in-dehradun-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"1827 छात्रों ने दी एमसीआई की प्रवेश परीक्षा","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
1827 छात्रों ने दी एमसीआई की प्रवेश परीक्षा
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
Updated Mon, 08 Feb 2016 02:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंजीनियरिंग व मेडिकल कोचिंग संस्थान एमसीआई की तीसरे चरण की प्रवेश परीक्षा में 1827 छात्र शामिल हुए। इन छात्रों का परिणाम 14 फरवरी को जारी होगा, चयनित छात्रों को कोचिंग के लिए स्कॉलरशिप दी जाएगी।
विज्ञापन
एमसीआई इंस्टीट्यूट के निदेशक सुशील मल्होत्रा ने बताया कि तीसरे चरण की प्रवेश परीक्षा के लिए कुल 2145 छात्रों ने पंजीकरण कराया था। इनमें से 1827 ने परीक्षा दी। परीक्षा में छात्रों से मैथ्स व साइंस के अलावा तार्किक प्रश्न भी पूछे गए।
विज्ञापन
परीक्षा में कक्षा 9 से 12 तक के विज्ञान वर्ग के छात्रों ने हिस्सा लिया।
परीक्षा में प्रथम 50 छात्रों को निशुल्क कोचिंग की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। इस प्रवेश परीक्षा के परिणाम 14 फ रवरी को वेबसाइट के माध्यम से जारी किए जाएंगे, जिसके लिए छात्रों को अपना रोल नंबर संभाल कर रखने को कहा गया है।
विज्ञापन
इस कड़ी में अब चौथे चरण की प्रवेश परीक्षा 21 फरवरी को आयोजित होगी। पंजीकरण की अंतिम तिथि 15 फरवरी रखी गई है। छात्र जाखन स्थित इंस्टीट्यूट में आकर पंजीकरण करा सकते हैं।