{"_id":"b5be14b929be5092a57ff5a566da1819","slug":"mbbs-seats-we-are-waiting-for-mci-nod","type":"story","status":"publish","title_hn":"एमसीआई की रिपोर्ट पर टिकीं एमबीबीएस सीटें","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
एमसीआई की रिपोर्ट पर टिकीं एमबीबीएस सीटें
बयूरो/ अमर उजाला, शिमला
Updated Fri, 11 Apr 2014 09:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया की दो सदस्यीय टीम ने शुक्रवार को इंदिरा गांधी मेडिकल कालेज का औचक निरीक्षण किया। टीम का यह दौरा कालेज में एमबीबीएस की बढ़ाई गई सीटों को लेकर हुआ। इससे पूर्व भी निरीक्षण हो चुके हैं।
विज्ञापन
टीम अपनी रिपोर्ट तैयार कर मेडिकल काउंसिल आफ इंडिया को सौंप देगी। रिपोेर्ट के आधार पर ही आने वाले दिनों में मान्यता को लेकर कालेज प्रबंधन को एमसीआई की ओर से सूचित किया जाएगा। एमसीआई की टीम ने कॉलेज के फैकल्टी मेंबर के बारे में विस्तृत जानकारी ली।
विज्ञापन
इसके अलावा विभागों में जाकर निरीक्षण किया। कॉलेज के पुस्तकालय और प्रयोगशाला को भी देखा। एमसीआई की ओर से कालेज प्रबंधन को मार्च में सूचित किया गया था कि टीम दस मार्च के बाद कभी भी आ सकती है।
विज्ञापन
कॉलेज में एमबीबीएस की 65 से 100 सीटें बढ़ाने के बाद लगातार पांच साल तक एमसीआई निरीक्षण करेगी। इस दौरान कॉलेज में छात्रों को दी जाने वाली मूलभूत सुविधाओं का निरीक्षण कर रिपोर्ट तैयार की जाती है।
हालांकि, एमसीआई के दौरे को लेकर कॉलेज प्रशासन पहले से ही सभी तैयारियां पूरी करने का दावा कर रहा था। हर साल एमसीआई निरीक्षण के दौरान आपत्तियां लगाती हैं। एमबीबीएस सीटों की मान्यता के लिए यह निरीक्षण महत्वपूर्ण रहता है।
यदि इस बार निरीक्षण में एमसीआई कोई आपत्तियां लगाती हैं तो आने वाले समय में एमबीबीएस सीटों पर संकट हो सकता है। आईजीएमसी में एमबीबीएस की 100 सीटों के लिए यह निरीक्षण किया जा रहा है। हर साल दो बार एमसीआई कॉलेजों का औचक निरीक्षण करती है।
आईजीएमसी के प्रिंसिपल प्रोफेसर एसएस कौशल ने कहा कि दो सदस्यीय टीम औचक निरीक्षण पर पहुंची है। कालेज प्रबंधन की ओर से सभी तैयारियां पूरी हैं।