फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   MBBS seats of all India category got filled.

ऑल इंडिया कोटे की एमबीबीएस सीटों पर यूपी में हुआ दाखिला

Tue, 29 Sep 2015 01:42 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Tue, 29 Sep 2015 01:42 AM IST
विज्ञापन
MBBS seats of all India category got filled.

यूपी को ऑल इंडिया कोटे की बची सीटें मिल गई हैं। ऑल इंडिया कोटे की 95 सीटें तीन काउंसलिंग के बाद भी नहीं भर पाई थीं। सुप्रीम कोर्ट में सोमवार को याचिका खारिज होने के बाद यूपी ने तत्काल ही अपनी सीटों में ऑल इंडिया कोटे की सीटों को जोड़कर दाखिला ले लिया। देर रात तक चली काउंसलिंग में इन सीटों पर प्रवेश दिया गया।

विज्ञापन


दरअसल, सरकारी मेडिकल कॉलेजों में एमबीबीएस की 15 फीसदी सीटें केंद्रीय कोटे की होती हैं। इन्हें ऑल इंडिया प्री-मेडिकल टेस्ट से भरा जाता है।

प्रदेश सरकार ऑल इंडिया कोटे की तीन काउंसलिंग के बाद खाली रह गईं सीटों को स्टेट कोटे में बदलकर उनके लिए काउंसलिंग करती है।

इस बार सुप्रीम कोर्ट में एक छात्र ने अपील की थी कि ऑल इंडिया कोटे की सीटों को स्टेट कोटे में बदलने के बजाय निचली मेरिट से ही भरा जाए। इस मामले में सुप्रीम कोर्ट ने काउंसलिंग पर स्टे लगा दिया था।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार ने भी स्थगित कर दी थी काउंसलिंग

MBBS seats of all India category got filled.

इस कारण प्रदेश सरकार ने भी 21 सितंबर को अपनी काउंसलिंग स्थगित कर दी थी। महानिदेशक चिकित्सा शिक्षा डॉ. वीएन त्रिपाठी ने बताया कि सोमवार को फिर इस मामले की सुनवाई हुई, लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने इसे खारिज कर दिया।

यूपी ने पहले से ही सोमवार से काउंसलिंग आयोजित कर रखी थी। ऐसे में सुप्रीम कोर्ट का निर्णय आने के बाद ऑल इंडिया कोटे की बची 95 सीटों को भी स्टेट कोटे में जोड़ दिया गया।

ऐसे में अब 218 सीटों पर सोमवार को काउंसलिंग प्रक्रिया शुरू की गई। इनमें सामान्य वर्ग की 113 सीटें हैं। लखनऊ, कानपुर, मेरठ व इलाहाबाद में देर रात तक काउंसलिंग चलती रही।

इसके साथ ही एससी व एसटी के अभ्यर्थियों की रिपोर्टिंग की गई। मंगलवार को इनकी काउंसलिंग कर सीटें आवंटित कर दी जाएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed