{"_id":"aeb8ccb3d8b6972bd12a1c07e2e8b254","slug":"mbbs-seats-increased-in-chandigarh-gmch-32-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुड न्यूजः चंडीगढ़ में बढ़ गई एमबीबीएस की सीटें","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
गुड न्यूजः चंडीगढ़ में बढ़ गई एमबीबीएस की सीटें
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Fri, 15 May 2015 09:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जीएमसीएच-32 में एमबीबीएस की 50 अतिरिक्त सीटों को मंजूरी मिल गई है। नई दिल्ली में मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया (एमसीआई) की बैठक में इसे मंजूरी दी गई।
विज्ञापन
सूत्रों के अनुसार, अगले कुछ दिनों में यूटी प्रशासन और मेडिकल कॉलेज को इस संबंध में चिट्ठी मिल सकती है। उधर, नए फैसले के बाद अब सत्र 2015-16 से जीएमसीएच में एमबीबीएस की कुल 100 सीटों पर दाखिला मिल सकेगा।
विज्ञापन
वर्ष 2013 में जीएमसीएच-32 में एमबीबीएस की सीटों को 50 से बढ़ाकर 100 कर दिया गया था, लेकिन 2015 सत्र में एमसीआई टीम ने इंफ्रास्ट्रक्चर और शिक्षकों की कमी का हवाला देते हुए इन सीटों को फिर से 50 कर दिया। इसके बाद स्टूडेंट्स के अभिभावकों ने भी आवाज उठाई थी।
विज्ञापन
उन्होंने स्थानीय सांसद किरण खेर और केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा से भी मुलाकात की थी। नड्डा ने उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया था। इसके अलावा यूटी प्रशासन ने भी एमसीआई को इस संबंध में कई बार चिट्ठी लिखी थी।
उधर, अभिभावकों के विरोध के बाद यूटी प्रशासन ने मेडिकल कॉलेज के डायरेक्टर को सभी कमियों को दूर करने का निर्देश जारी किया और कुछ दिनों बाद ही ये कमियां दूर कर ली गईं।