MBBS की सीटें बढ़ीं, जानिए कब होगी काउंसलिंग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जीएमसीएच-32 में एमबीबीएस की खारिज की गई 50 सीटे फिर से बहाल करने के आदेश जारी कर दिए गए हैं। इससे एडमिशन से वंचित 50 से अधिक मेडिकल स्टूडेंट ने राहत की सांस ली है।
संस्थान के डायरेक्टर प्रोफेसर अतुल सचदेवा के मुताबिक, मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया की ओर से सीटें बढ़ने की सूचना मिली है।
ऑफिशयल लेटर जल्द आने की उम्मीद है। दूसरे दौर की काउंसिलिंग अब 23 जुलाई को होगी। पहले यह काउंसिलिंग 18 जुलाई को होनी थी।
पिछले महीने खारिज कर दी थीं 50 सीटें
पिछले महीने जीएमसीएच की काउंसलिंग के दौरान 50 सीटे खारिज कर दी गईं थीं। उसके बाद से पेरेंट्स व मेडिकल स्टूडेंट शहर में विरोध प्रदर्शन कर रहे थे। खुद स्वास्थ्य मंत्री डा. हर्षवर्धन भी इस मुद्दे पर काफी एक्टिव रहे।
उन्होंने बराबर पेरेंट्स, मेडिकल स्टूडेंट, संस्थान के डायरेक्टर प्रोफेसर अतुल सचदेवा, सांसद किरण खेर और बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष संजय टंडन को समय दिया और उनकी बातों को सुना भी।
उन्होंने खुद भी सीटों के मुद्दे पर एमसीआई से बात की थी। दूसरी तरफ पेरेंट्स भी अपने स्तर पर स्थानीय सांसद व नेताओं के संपर्क में थे।
एनआरआई सीट को एससी में बदलने पर रोक
चंडीगढ़ गृह विभाग द्वारा जीएमसीएच-32 की मेडिकल सीटों में एनआरआई कोटे के सीट को एससी कोटा सीट में बदलने के प्रावधान पर हाईकोर्ट ने रोक लगा दी है।
एससी आरक्षण के लिए यह संशोधन उस वक्त किया गया था, जब आवेदन आ चुके थे। इसे एनआरआई कोटे के करुण सिंह सेखों ने हाईकोर्ट में चुनौती दी थी।
पिछली सुनवाई पर गृह सविच एवं स्वास्थ्य सचिव को नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया था, लेकिन बुधवार को कोई जवाब न आने पर अब हाईकोर्ट ने एनआरआई सीटों में एससी कोटे पर रोक लगा दी है। हाईकोर्ट ने अगली सुनवाई पर प्रतिवादियों को यकीनन जवाब देने का निर्देश भी दिया है।