{"_id":"2b4d64fec3f2443f5c69ecf97c2187f9","slug":"mbbs-course-permitted-in-srinagar-medical-college","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रीनगर मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस कोर्स की मंजूरी","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
श्रीनगर मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस कोर्स की मंजूरी
अमर उजाला, श्रीनगर
Updated Fri, 24 Jan 2014 12:45 PM IST
विज्ञापन
वीर चंद्र सिंह गढ़वाली आयुर्विज्ञान एवं शोध संस्थान (राजकीय मेडिकल कालेज) को एमबीबीएस की 100 सीटों के लिए केंद्र से स्थायी मान्यता की स्वीकृति मिल गई है।
विज्ञापन
स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के उपसचिव मनोज कुमार झा ने मेडिकल कालेज प्रशासन को गजट नोटिफिकेशन जारी करने की सूचना दी है।
एमसीआई ने किया था निरीक्षण
बताया गया है कि राजकीय मेडिकल कालेज की स्थायी मान्यता के लिए एमसीआई ने 22 से 25 जनवरी 2013 तक निरीक्षण किया था। अप्रैल में एमसीआई ने कुछ कमियां बता इन्हें शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन
जून में राजकीय मेडिकल कालेज के प्राचार्य वीएल जहागिरदार ने एमसीआई के सम्मुख सभी कमियों को पूरा करने का शपथ पत्र एवं राज्य सरकार का शासनादेश प्रस्तुत किया।
विज्ञापन
नोटिफिकेशन जारी
बीती 14 अक्तूबर को एमसीआई ने केंद्र को श्रीनगर मेडिकल कालेज की स्थायी मान्यता के लिए पत्र भेजा था। बीती 27 दिसंबर को स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से गजट नोटिफिकेशन जारी कर स्वीकृति प्रदान कर दी गई है।
नोटिफिकेशन में उत्तराखंड तकनीकी विवि को एमबीबीएस के छात्रों की डिग्री देने के निर्देश भी दिए गए हैं। प्राचार्य जहागिरदार ने बताया कि नोटिफिकेशन प्राप्त हो चुका है।