{"_id":"e79b4233605769eea09055dafbe5a274","slug":"mbbs-course-fees-in-uttarakhand-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड में अब डॉक्टर बनना हुआ और मंहगा","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
उत्तराखंड में अब डॉक्टर बनना हुआ और मंहगा
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
Updated Sat, 21 Mar 2015 08:39 PM IST
विज्ञापन
उत्तराखंड में स्टेट कोटे से एमबीबीएस में एडमिशन लेने वाले और पढ़ रहे छात्रों के लिए बुरी खबर है। प्रदेश में एमबीबीएस की पढ़ाई महंगी हो गई है।
विज्ञापन
सरकार ने प्रतिवर्ष के शुल्क में 10 हजार रुपये की बढ़ोतरी की है। इसे तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है। पुराने छात्रों को भी बढ़ा शुल्क चुकाना होगा।
विज्ञापन
राजभवन से मिली अनुमति
चिकित्सा शिक्षा सचिव आरके सुधांशु की ओर से जारी शासनादेश के अनुसार प्रदेश के राजकीय मेडिकल कॉलेजों में बांड भरकर एमबीबीएस की पढ़ाई करने वाले छात्रों को नए सत्र से 10 हजार रुपये शुल्क अधिक देना होगा। शुल्क बढ़ाने को राजभवन से अनुमति मिल गई है।
विज्ञापन
अब तय यह था शुल्क
अभी तक एमबीबीएस का शुल्क 40 हजार रुपये सालाना था, जिसे बढ़ाकर 50 हजार रुपये सालाना किया गया है। शुल्क में हुई बढ़ोतरी तत्काल प्रभाव से लागू कर दी गई है। जिस छात्र ने दो साल पहले भी एमबीबीएस में दाखिला लिया होगा, उन्हें भी इस सत्र से बढ़ा शुल्क वहन करना पड़ेगा।