{"_id":"22105f5e146b42b7deafe113ea5ffd1a","slug":"mbbs-bds-admission-schedule-release","type":"story","status":"publish","title_hn":"एमबीबीएस-बीडीएस में दाखिले का शेड्यूल जारी ","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
एमबीबीएस-बीडीएस में दाखिले का शेड्यूल जारी
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Mon, 02 Jun 2014 12:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेक्टर-32 स्थित जीएमसीएच में एमबीबीएस और सेक्टर-25 साउथ कैंपस पंजाब यूनिवर्सिटी स्थित डा. हरवंश सिंह जज इंस्टीट्यूट ऑफ डेंटल साइंस डेंटल में बीडीएस सीटों पर 2014 सत्र में दाखिले का शेड्यूल जारी कर दिया गया है।
विज्ञापन
एमबीबीएस और बीडीएस सीटों पर दाखिले के लिए काउंसिलिंग सेक्टर-32 जीएमसीएच में होगी। एआईपीएमटी-2014 टेस्ट क्वालिफाई करने वाले स्टूडेंट को ही इन मेडिकल संस्थानों में दाखिला मिल सकेगा।
विज्ञापन
ऑनलाइन आवेदन 3 जून से जीएमसीएच की वेबसाइट www.gmch.gov.in पर किया जा सकता है। आवेदन का प्रिंट और अन्य सभी प्रमाण पत्रों की कापी 17 जून तक जीएमसीएच-32 में बने सेंट्रलाइज्ड मेडिकल एडमिशन सेल में जमा करानी होगी। आवेदन में किसी तरह की दिक्कत आने पर फोन नंबर 0172-2601023 पर सुबह 9 से शाम 5 बजे तक संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन