{"_id":"221b0a429a2bed7f009951c4eafeb41c","slug":"mbbs-and-bds-issue-of-the-online-examination-form-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"MBBS व BDS के ऑनलाइन परीक्षा फार्म जारी","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
MBBS व BDS के ऑनलाइन परीक्षा फार्म जारी
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Mon, 08 Sep 2014 02:36 PM IST
विज्ञापन
सीसीएसयू ने एमबीबीएस प्रोफेशनल, एमडी, एमएस व डिमोप्ला छात्रों की सप्लीमेंट्री परीक्षाओं के साथ बीडीएस मुख्य व सप्लीमेंट्री परीक्षाओं के ऑनलाइन परीक्षा फार्म जारी कर दिए।
विज्ञापन
एमबीबीएस, एमडी व अन्य कोर्सेज के छात्र 13 सितंबर तक ऑनलाइन परीक्षा फार्म भर सकेंगे। इसके बाद 15 सितंबर तक अधिकृत बैंक में परीक्षा शुल्क और 16 सितंबर तक कॉलेजों में फार्म जमा करने होंगे। वहीं, बीडीएस के परीक्षा फार्म के लिए 15 सितंबर तक का वक्त विवि ने दिया है।
विज्ञापन
15 सितंबर तक ऑनलाइन फार्म भरने के लिए छात्रों को 16 सितंबर तक बैंक में परीक्षा शुल्क जमा कराना होगा। कंपलीट परीक्षा फार्म छात्रों को 18 सितंबर तक कॉलेजों में जमा कराना होगा।
विज्ञापन
कॉलेजों को सभी फार्म 19 सितंबर तक विवि के संबंधित कार्यालय में जमा करने होंगे। दूसरी ओर एमबीबीएस व अन्य कोर्सेज केपरीक्षा फार्म विवि में जमा करने के लिए कॉलेजों को 18 सितंबर तक करने होंगे।