{"_id":"19d1baee33bc2f69f9bfc64d98e4c5a8","slug":"mba-students-will-now-forensic-accounting-hindi-news-jn","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब छात्र कर सकेंगे एमबीए इन फॉरेंसिक अकाउंटिंग","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
अब छात्र कर सकेंगे एमबीए इन फॉरेंसिक अकाउंटिंग
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Mon, 16 Mar 2015 11:37 PM IST
विज्ञापन
गुड़गांव की बीएमएल मुंजाल यूनिवर्सिटी ने इस सत्र के लिए एमबीए इन फोरेंसिक अकाउंटिंग एवं कॉरपोरेट फ्रॉड शुरू करने का निर्णय लिया है। इसमें छात्रों को कॉरपोरेट जगत में धोखाधड़ी की जांच के तरीके बताए जाएंगे। इंपीरियल कॉलेज लंदन की देखरेख में यूनिवर्सिटी के अनुभवी शिक्षक, चार बड़े सलाहकार संगठनों में से एक के सहयोग से यह विशेष प्रोग्राम कराया जाएगा।
विज्ञापन
शिक्षकों का कहना है कि कॉमर्स, सीए, आईसीडब्ल्यूए, सीएस और संबंधित विषयों के छात्रों को करियर का एक नया विकल्प पेश करेगा। स्कूल ऑफ मैनेजमेंट के डीन डॉ. तपन पंडा ने बताया कि इस प्रोग्राम के तहत छात्र आर्थिक हेरफेर, काले धन को सफेद करने, इससे संबंधित नियम कायदों और धोखाधड़ी के मामलों को रोकने संबंधी प्रोजेक्ट्स पर प्रत्यक्ष अनुभव प्राप्त करेंगे।
विज्ञापन
प्रोजेक्ट पर अनुभव देने का कार्य चार बड़े एडवाइजरी संगठनों में से एक में दिया जाएगा। प्रोग्राम में शामिल मूल विषय छात्रों को सैद्धांतिक और व्यापारिक ज्ञान देंगे, जबकि इसके संचार एवं प्रस्तुतिकरण, नेतृत्व, दृष्टिकोण आदि स्किल कोर्स कार्यस्थल पर सफलता पाने में मददगार साबित होगा। कोर्स में किसी समस्या को समझने की कला सिखाई जाएगी। छात्रों को अपनी पसंद के कार्य में अधिक सीखने के लिए कुछ वैकल्पिक विषय भी दिये जाएंगे।
विज्ञापन