फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   mba online admissions till 10 march

एमबीए में ऑनलाइन आवेदन अब 10 मई तक

Sun, 20 Apr 2014 05:07 AM IST
आशीष त्रिवेदी/अमर उजाला, लखनऊ
आशीष त्रिवेदी/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sun, 20 Apr 2014 05:07 AM IST
विज्ञापन
mba online admissions till 10 march
एलयू में एमबीए कोर्स में दाखिले के लिए ऑनलाइन फॉर्म अब 10 मई तक भर सकेंगे। अभी एमबीए में दाखिले के लिए ऑनलाइन फॉर्म भरने की तारीख रविवार को खत्म हो रही थी।
विज्ञापन


एलयू प्रशासन का कहना है कि स्टूडेंट्स की मांग पर ऑनलाइन फॉर्म भरने की तारीख बढ़ाई गई है। अभी तक लखनऊ विश्वविद्यालय में एमबीए कोर्स में दाखिले के लिए करीब 1000 फॉर्म आए हैं।
विज्ञापन


लखनऊ विश्वविद्यालय में इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट साइंस (आईएमएस) के ओएसडी डॉ. अरविंद मोहन ने बताया कि स्टूडेंट्स की डिमांड पर ही ऑनलाइन फॉर्म भरने की आखिरी तारीख बढ़ाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब स्टूडेंट 10 मई तक फॉर्म भर सकते हैं। इससे अब ऑनलाइन फॉर्मों की संख्या में भी इजाफा होगा। फिलहाल, यूनिवर्सिटी प्रशासन ने इस बार स्टूडेंट्स के सामने दो ऑप्शन रखे हैं।


वे चाहे तो इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट (आईआईएम) व टॉप बिजनेस स्कूलों में दाखिले के लिए हुए कॉमन एडमिशन टेस्ट (कैट) के स्कोर पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करें।

दूसरा नॉन कैट का फॉर्म भरकर एलयू की ओर से आयोजित एंट्रेंस एग्जाम में शामिल हो। एलयू की वेबसाइट www.lkouniv.ac.in पर ऑनलाइन फॉर्म उपलब्ध हैं।
एलयू में एमबीए कोर्स व सीटें
कोर्स-सीटें
एमबीए कॉर्पोरेट मैनेजमेंट-60
एमबीए फाइनेंस एंड कंट्रोल-60
एमबीए एचआर एंड आईआर-60

एमबीए सेल्फ फाइनेंस-60
एमबीए इंटरनेशनल बिजनेस-60
एमबीए मैनेजमेंट साइंस-60

एमबीए मार्केटिंग-60
एमबीए रूरल मैनेजमेंट-60
एमबीए रूरल डवलपमेंट       60
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed