{"_id":"8dd2a4dd598e03943ec77bab0bbb83b1","slug":"mba-online-admissions-from-20-march","type":"story","status":"publish","title_hn":"LU : एमबीए में दाखिले के लिए 20 से मिलेंगे फॉर्म ","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
LU : एमबीए में दाखिले के लिए 20 से मिलेंगे फॉर्म
आशीष त्रिवेदी/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Tue, 11 Mar 2014 07:48 AM IST
विज्ञापन
एलयू में एमबीए के नौ कोर्सेज में दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन 20 मार्च को जारी किए जाएंगे। स्टूडेंट्स को 20 अप्रैल तक ऑनलाइन फॉर्म मिलेंगे।
विज्ञापन
एलयू ने सोमवार को एमबीए कोर्सेज में दाखिले के लिए फॉर्म जारी करने की तारीख घोषित कर दी। वेबसाइट www.lkouniv.ac.in पर फॉर्म उपलब्ध होंगे।
लखनऊ यूनिवर्सिटी मैनेजमेंट एडमिशन टेस्ट (एलयू मैट) 2014 में दो तरह के फॉर्म पहली बार जारी किए जा रहे हैं। इसमें कैट में अच्छा स्कोर पाने वाले स्टूडेंट सीधे मेरिट से आवेदन करेंगे और नॉन कैट वाले स्टूडेंट्स एंट्रेंस टेस्ट फॉर्म भरेंगे।
विज्ञापन
एलयू प्रशासन का कहना है कि अगर किसी स्टूडेंट्स को लगता है कि उसका कैट स्कोर पर दाखिला होना मुश्किल होगा तो वे दोनों तरह के फॉर्म भर सकते हैं।
मेरिट व प्रवेश परीक्षा के बाद इंटरव्यू व ग्रुप डिसक्शन होगा। इसके बाद अंतिम मेरिट लिस्ट तैयार कर स्टूडेंट्स को दाखिला दिया जाएगा।
दरअसल, पहले एलयू प्रशासन ने 10 मार्च से ऑनलाइन फॉर्म जारी करने की घोषणा की थी लेकिन तैयारियां पूरी न होने के कारण अब उसे इसे करीब 10 दिन आगे बढ़ा दिया है।
विज्ञापन
इसके पीछे यह भी कारण माना जा रहा है कि एलयू प्रशासन पहली बार एमबीए के नौ कोर्सेज की 540 सीटों पर दाखिले के लिए दो तरह से ऑनलाइन आवेदन जारी कर रहा है।
इस बार ऑनलाइन फॉर्म की कीमत सामान्य व ओबीसी के अभ्यर्थियों के लिए 1000 रुपये व एससी-एसटी के अभ्यर्थियों के लिए 500 रुपये निर्धारित की जाएगी।