फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Mba forms should be delay in lucknow university

अधूरी तैयारी, नहीं जारी होंगे एमबीए के फॉर्म

Mon, 10 Mar 2014 07:59 AM IST
आशीष त्रिवेदी/अमर उजाला, लखनऊ
आशीष त्रिवेदी/अमर उजाला, लखनऊ Updated Mon, 10 Mar 2014 07:59 AM IST
विज्ञापन
Mba forms should be delay in lucknow university

तैयारियां पूरी न होने के कारण एलयू में एमबीए कोर्सेज में दाखिले के लिए अब सोमवार को ऑनलाइन आवेदन जारी नहीं किए जाएंगे। लविवि ने कार्यक्रम में फेरबदल किया है।

विज्ञापन


अब होली के बाद फॉर्म जारी होने की उम्मीद जताई जा रही है। विवि प्रशासन जल्द ही एडमिशन की सूचना स्टूडेंट्स को उपलब्ध कराएगा। वेबसाइट पर एमबीए कोर्सेज से जुड़ी सूचनाएं अपलोड करने का काम चल रहा है।
विज्ञापन


एलयू में एमबीए के नौ कोेर्सेज की 540 सीटों पर दाखिले के लिए बीते महीने ही फॉर्म जारी करने की तैयारी थी लेकिन बाद में खुद लविवि ने 10 मार्च से ऑनलाइन आवेदन जारी होने की सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब एक बार फिर तैयारियां आधी-अधूरी होने के कारण प्रक्रिया टल गई है। दरअसल, इस बार एलयू प्रशासन ने एमबीए कोर्सेज में दाखिले के लिए नए नियम से प्रस्ताव तैयार किया है।

इसके तहत कैट स्कोर से दाखिला और एलयू की ओर से होने वाले एंट्रेंस टेस्ट से दाखिले के अलग-अगल फॉर्म भरने के ऑप्शन होंगे।

इसके बाद एक्सपर्ट इन दोनों की मेरिट सूची तैयार करेंगे फिर ग्रुप डिस्कशन और इंटरव्यू के बाद फाइनल सूची जारी होगी। फिलहाल, एलयू प्रशासन घोषणा के बावजूद तय समय पर फॉर्म नहीं जारी कर पाया, यह विवि की अधूरी तैयारियों की पोल खोल रहा है।


सोमवार को एलयू अपनी वेबसाइट पर एमबीए कोर्सेज व नए नियम के बारे में स्टूडेंट्स को जानकारी देने के लिए सूचना जारी करेगा। फॉर्म इस महीने में कब जारी होंगे अभी यह तय नहीं है, उम्मीद जताई जा रही है कि होली के बाद फॉर्म जारी होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed