{"_id":"ac98fab0a3b98c320b6932fdb76bd6fd","slug":"mba-entrance-test-will-be-held-in-march-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीयू से एमबीए करना चाहते हैं तो जरूर पढ़ें","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
पीयू से एमबीए करना चाहते हैं तो जरूर पढ़ें
अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Fri, 27 Dec 2013 01:34 AM IST
विज्ञापन
पंजाब यूनिवर्सिटी की ओर से अगले साल यूनिवर्सिटी इंस्टीट्यूट ऑफ एप्लाइड मैनेजमेंट साइंस (यूआईएएमएस) में एमबीए के छह कोर्सों में दाखिले के लिए मैनेजमेंट एंट्रेंस टेस्ट (एमईटी) 15 मार्च, 2014 को लिया जाएगा।
विज्ञापन
पीयू प्रशासन ने वीरवार को इस परीक्षा का शेड्यूल जारी कर दिया। इस प्रवेश परीक्षा में बैठने के लिए विद्यार्थियों को ऑनलाइन आवेदन करना होगा।
एमईटी के लिए आवेदन की ऑनलाइन प्रक्रिया भी वीरवार से शुरू हो गई है।
पीयू के कुलपति प्रो. अरुण कुमार ग्रोवर ने वीरवार को वीसी ऑफिस में रजिस्ट्रार एवं डीयूआई प्रो.एके भंडारी और कंप्यूटर साइंस विभाग के निदेशक प्रो. टंकेश्वर कुमार की मौजूदगी में ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया को लांच किया।
विज्ञापन
ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 17 फरवरी, 2014 है। ऑनलाइन आवेदन के बाद विद्यार्थियों को 10 मार्च, 2014 तक यूआईएएमएस, सेक्टर-25 में जरूरी दस्तावेजों के साथ हार्ड कॉपी जमा करानी होगी।
विज्ञापन
इस परीक्षा के लिए विद्यार्थियों को 1750 रुपये फीस देनी होगी। वहीं अनुसूचित जाति एवं जनजाति वर्ग के विद्यार्थियों के लिए फीस 875 रुपये होगी।
पीयू के परीक्षा नियंत्रक के अनुसार एमईटी के बारे में अधिक जानकारी वेबसाइट http://met.puchd.ac.in पर ली जा सकती है।
इन कोर्सों के लिए होगी प्रवेश परीक्षा
एमबीए (रिटेल मैनेजमेंट)
एमबीए (बैंकिंग एंड इंश्योरेंस मैनेजमेंट)
एमबीए (आईटी एंड टेलीकम्युनिकेशन मैनेजमेंट)
एमबीए (इंफ्रास्ट्रक्चरल मैनेजमेंट)
एमबीए (फार्मास्युटिकल मैनेजमेंट)
एमबीए (हॉस्पिटल मैनेजमेंट)