फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   mba entrance exam in bbau

इसी महीने शुरू होगी बीबीएयू में प्रवेश प्रक्रिया

Thu, 09 Jan 2014 10:58 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Thu, 09 Jan 2014 10:58 AM IST
विज्ञापन
mba entrance exam in bbau

बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर केंद्रीय विश्वविद्यालय (बीबीएयू) में एमबीए

विज्ञापन
कोर्सेज में दाखिले के लिए अब इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट (आईआईएम) व टॉप बिजनेस स्कूलों में दाखिले के लिए आयोजित होने वाले कॉमन एडमिशन टेस्ट (कैट) का स्कोर प्रयोग में लाया जाएगा।

कैट-2013 का आयोजन करने वाले आईआईएम इंदौर से बातचीत व अन्य औपचारिकताएं पूरी होने के बाद अब बीबीएयू कैट स्कोर का प्रयोग करेगा।


बीबीएयू के प्रवक्ता डॉ. गोविंद पांडेय ने बताया कि एमबीए में दाखिले के लिए आवेदन की अर्हता सामान्य व ओबीसी के अभ्यर्थियों के लिए 50 प्रतिशत और एससी-एसटी अभ्यर्थियों के लिए 45 प्रतिशत अंक निर्धारित किए गए हैं।


बीबीएयू में एमबीए मार्केटिंग मैनेजमेंट, एमबीए ह्यूमन रिसोर्स मैनेजमेंट, एमबीए मीडिया मैनेजमेंट, एमबीए टूरिज्म मैनेजमेंट और एमबीए एग्जीक्यूटिव मैनेजमेंट कोर्स उपलब्ध हैं।

हालांकि अभी एमबीए के सिर्फ दो कोर्स ही चल रहे हैं। बीबीएयू सत्र 2014-15 में दाखिले की प्रक्रिया जनवरी के अंतिम सप्ताह में शुरू कर सकता है।

ऑनलाइन आवेदन के साथ-साथ ऑनलाइन एडमिशन टेस्ट भी होगा। मार्च में ऑनलाइन एडमिशन टेस्ट होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed