फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   mba counseling in garhwal university.

गढ़वाल विवि की MBA काउंसलिंग आज, जानिए जरूरी बातें

Fri, 10 Jul 2015 12:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, श्रीनगर (गढ़वाल)
ब्यूरो/अमर उजाला, श्रीनगर (गढ़वाल) Updated Fri, 10 Jul 2015 12:26 AM IST
विज्ञापन
mba counseling in garhwal university.

गढ़वाल विवि में एमबीए में प्रवेश के लिए शुक्रवार से प्रक्रिया शुरू की जाएगी। विवि के बिड़ला परिसर में एमबीए की 80 सीटों पर प्रवेश होने हैं।

विज्ञापन


एमबीए विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. एसी पांडे ने बताया कि प्रवेश के लिए शुक्रवार सुबह 10 से 2 बजे तक छात्रों का पंजीकरण किया जाएगा। दो बजे बाद प्रवेश शुरू किए जाएंगे।
विज्ञापन


80 सीटों पर होनी है काउंसलिंग
बताया कि प्रवेश प्रक्रिया 80 सीटों के लिए की जाएगी। इसमें 40 सामान्य, 22 ओबीसी, 12 एससी एवं 6 एसटी की है। काउंसिलिंग प्रक्रिया चौरास परिसर स्थित एमबीए विभाग में की जाएगी। डॉ. पांडे ने प्रवेश प्रक्रिया में शामिल होने वाले सभी छात्रों से प्रमाणपत्रों की मूल कापी व सत्यापित प्रति लाने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


16 और 21 को एमसीए, बीटेक की काउंसलिंग
वहीं स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग एवं टेक्नोलॉजी के तहत एमसीए प्रथम वर्ष में प्रवेश के लिए 16 जुलाई व बीटेक प्रथम वर्ष में प्रवेश के लिए 21 जुलाई तथा बीटेक द्वितीय वर्ष (लेटरल इंट्री)में प्रवेश के लिए 20 जुलाई को काउंसिलिंग होगी।

काउंसिलिंग से पहले सभी छात्रों को चौरास परिसर स्थित विभागों में पंजीकरण कराना होगा। यह जानकारी प्रो. एमएस रौथाण ने दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed