फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   maximum students failed in english subject of hp board.

सरकारी स्कूलों के छात्र अंग्रेजी के आगे फिर बेबस

Fri, 01 May 2015 09:21 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/ अमर उजाला, शिमला Updated Fri, 01 May 2015 09:21 AM IST
विज्ञापन
maximum students failed in english subject of hp board.

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की जमा दो की सालाना परीक्षा में इस बार फिर बेटियों ने कमाल किया। विज्ञान, वाणिज्य और कला संकाय की मेरिट में 41 में से 23 स्थानों पर लड़कियां काबिज रहीं। 18 लड़के मेरिट में आए। हालांकि, इस बार साइंस संकाय में लड़कों ने बाजी मारी है। जमा दो का वार्षिक परिणाम 68.64 फीसदी रहा। वोकेशनल संकाय का परिणाम बोर्ड बाद में जारी करेगा।

विज्ञापन


जमा दो के सालाना परीक्षा के नतीजों में पिछले साल के मुकाबले केवल एक फीसदी की ही सुधार हुआ। नतीजों से पता चल रहा है कि छात्र-छात्राओं के लिए अंग्रेजी विषय अभी भी हौवा बना हुआ है। कुल 8 हजार 761 विद्यार्थी अंग्रेजी में फेल हो गए हैं। इसके अलावा फिजिक्स, केमिस्ट्री, राजनीति विज्ञान, इतिहास जैसे विषयों में भी हजारों बच्चे भी पास नहीं हो पाए हैं।
विज्ञापन


अतिरिक्त मुख्य सचिव शिक्षा पीसी धीमान ने कहा है कि प्रमुख विषयों में बेहतर रिजल्ट न आ पाने पर सरकार विश्लेषण करेगी। इसके लिए अध्यापकों की क्लास ली जाएगी। इसके लिए सरकार शिक्षकों की जवाबदेही की तैयारी में है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बारहवीं की परीक्षा में अंग्रेजी में विद्यार्थियों की पास परसेंटेज 81.57 रही। अंग्रेजी में कुल 94 हजार 143 बच्चे अपीयर हुए। इनमें 76 हजार 790 पास हुए। फि जिक्स विषय में 2 हजार 962 विद्यार्थी फेल हुए। अपीयर 28 हजार 143 हुए थे। इस सब्जेक्ट की पास परसेंटेज 87.58 रही। केमिस्ट्री में 3 हजार 230 विद्यार्थी फे ल हुए। पास प्रतिशतता 83.86 रही। इतिहास में 2,569 बच्चे फेल हुए।

पास प्रतिशतता 92.77 रही। राजनीति विज्ञान में 2,766 विद्यार्थी फेल हुए, जबकि पास प्रतिशतता 92.16 रही।  बायोलॉजी में 1002 छात्र फेल हुए। पास परसेंटेज 83.69 प्रतिशत रही। गणित में अपीयर 22 हजार 327 विद्यार्थियों में से 1942 फेल हुए। 88.48 प्रतिशतता रही। हिंदी में कुल 1062 फेल हो गए। पास प्रतिशतता 97.91 प्रतिशत रही।

सरकार लेगी अध्यापकों की क्लास

हिमाचल में कई प्रमुख विषयों में अच्छा रिजल्ट न आ पाने का सरकार विश्लेषण करेगी। इसके लिए अध्यापकों की क्लास ली जाएगी। राज्य सरकार ने कई विषयों में अच्छा परिणाम न आने का गंभीरता से संज्ञान लिया है। अंग्रेजी, फिजिक्स, केमिस्ट्री, राजनीति विज्ञान, इतिहास जैसे विषयों में विद्यार्थियों का बहुत ही कमजोर प्रदर्शन रहा है। इसके लिए सरकार शिक्षकों की जवाबदेही करने की तैयारी में है।


इस पर शिक्षकों के साथ यह विश्लेषण होगा कि क्यों ऐसा हो रहा है। वहीं, हिमाचल सरकार के अतिरिक्त मुख्य सचिव शिक्षा पीसी धीमान ने कहा है कि अध्यापकों को बुलाकर विश्लेषण किया जाएगा कि अंग्रेजी सहित कुछ अन्य प्रमुख विषयों में रिजल्ट ऐसा क्यों रहा है। उन्होंने कहा कि वह यकीन दिलाते हैं कि भविष्य में और अच्छा रिजल्ट लाया जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed