{"_id":"3324f1560f38b9755ed50acb6e97f307","slug":"martial-art-training-for-girls-in-hal","type":"story","status":"publish","title_hn":"मार्शल आर्ट से बेटियां करेंगी शोहदों की छुट्टी","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
मार्शल आर्ट से बेटियां करेंगी शोहदों की छुट्टी
टीम डिजिटल/लखनऊ
Updated Fri, 18 Oct 2013 09:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ मंडल की एक लाख बालिकाओं को आत्मरक्षा के लिए मार्शल आर्ट्स का प्रशिक्षण दिया जाएगा।
विज्ञापन
बालिकाओं को निशुल्क प्रशिक्षण देने के लिए ड्रैगन एकेडमी और रेड ब्रिगेड ने हाथ मिलाया है। गुरुवार को अभियान की औपचारिक शुरुआत एचएएल सीनियर सेकेंड्री स्कूल से हुई।
कॉलेज के प्रधानाचार्य अशोक तोमर की मौजूदगी में प्रशिक्षित युवतियों ने मार्शल आर्ट का प्रदर्शन भी किया। अभियान के तहत प्रदेश की एक करोड़ लड़कियों को प्रशिक्षण देने का लक्ष्य है।
विज्ञापन
संस्थान की प्रशिक्षिका तृप्ति गगन ने बताया कि हाल में लड़कियों के प्रति बढ़ती हिंसा की घटनाओं के बाद संस्था ने प्रदेश की एक करोड़ लड़कियों को मार्शल का आर्ट का निशुल्क प्रशिक्षण देने का लक्ष्य रखा गया है।
विज्ञापन
अभियान की शुरुआत लखनऊ मंडल से की जा रही है। मंडल के सभी जिलों में एक लाख युवतियों को आत्मरक्षा के लिए मार्शल आर्ट की ट्रेनिंग दी जाएगी। इस प्रशिक्षण अभियान में उन युवतियों की मदद ली जाएगी जिन्हें संस्था की ओर से पहले मार्शल आर्ट की ट्रेनिंग दी जा चुकी है।
इसके तहत संस्था स्कूल-कॉलेजों से खुद संपर्क करेगी। रेड ब्रिगेड ग्रुप बनाने वाली ऊषा विश्वकर्मा के अनुसार गुरुवार को एचएएल सीनियर सेकेंड्री स्कूल में मार्शल आर्ट प्राप्त कर चुकी 20 लड़कियों ने आत्मरक्षा के लिए दुपट्टे का प्रयोग करना, छड़ी से प्रहार, लकड़ी से बने शक्ति नामक अस्त्र के प्रयोग आदि का प्रदर्शन किया।
ऊषा ने बताया कि जो लड़कियां मार्शल आर्ट का निशुल्क प्रशिक्षण प्राप्त करना चाहती हैं वो मोबाइल नंबर 8858863132 पर संपर्क कर सकती हैं।