फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   mars rover in delhi.

मंगल से अनजान पिता के बेटे ने बनाया मार्स रोवर

Wed, 08 Oct 2014 03:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 08 Oct 2014 03:22 AM IST
विज्ञापन
mars rover in delhi.

देश भर के नन्हें वैज्ञानिक नया-नया आइडिया लेकर दिल्ली के प्रगति मैदान में मौजूद हैं। मंगलवार को बच्चों के मॉडलों को देखने बड़ी संख्या में दिल्लीवासी राष्ट्रीय प्रदर्शनी और प्रोजेक्ट प्रतियोगिता में पहुंचे। इस दौरान लोगों ने मॉडलों की बारीकियां जानी और बच्चों की तारीफ की।

विज्ञापन


मुरादाबाद के चमरोआ गांव के अमित कुमार ने मार्श रोवर बनाया है। आठवीं के छात्र अमित का मानना है कि अभी तो देश का पहला यान मंगलयान भेजा है। यह मंगल ग्रह की बाहरी कक्षा का चक्कर लगाएगा, लेकिन अगले अभियानों में हमें मंगल की सतह पर जाकर छानबीन करनी होगी। लिहाजा हमने मार्श रोवर तैयार किया है।
विज्ञापन


अमित ऐसे गांव का है, जहां के ज्यादातर लोग मंगल ग्रह के बारे में अनजान हैं। बकौल अमित, जब पिताजी को मॉडल के बारे में बताया तो उन्होंने कहा कि मंगल तो एक दिन होता है। रोवर किस चिड़िया का नाम है। वहीं, ज्यादातर गांव वाले भी मंगल ग्रह से अनजान हैं। अमित ने बताया कि पूर्व माध्यमिक विद्यालय के अध्यापकों ने काफी मदद की। इसी का नतीजा है कि वह मॉडल तैयार करने में कामयाब रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


गंदे पानी से पैदा होगी बिजली
पिथौरागढ़ की पारुल जोशी नौवीं की छात्रा हैं। पहाड़ों में गंदे पानी की सफाई के लिए पारुल ने चार चरणों का एक मॉडल तैयार किया है। पहले चरण में गंदा पानी एक टैंक में इकट्ठा होगा। इसमें पानी में मौजूद भारी पदार्थ अलग होंगे। इसके बाद पानी को फिल्टर किया जाएगा। फिर, इसे सोडियम क्लोराइड युक्त एक टैंक में डाला जाएगा। इसमें आयनीकरण से बिजली पैदा होगी। आखिर में इस पानी का केमिकल ट्रीटमेंट होगा। इसका इस्तेमाल सिंचाई आदि कार्यों में हो सकता है।

मोबाइल से मकान होगा सुरक्षित
दादरी की विधि शर्मा कुमारी मायावती गर्ल्स इंटर कॉलेज में नौवीं की छात्रा हैं। इन्होंने तीन स्तरों पर मकान की सुरक्षा का मॉडल तैयार किया है। प्रिंटेड सर्किट बोर्ड, आईसी ड्राइवर और माइक्रो कंट्रोलर से मकान में लगे इलेक्ट्रॉनिक सामानों को मोबाइल से ऑन-ऑफ किया जा सकता है। वहीं, इंफ्यूरेंट सर्किट बोर्ड से मकान के सामने किसी अजनबी के आते ही हॉर्न बजेगा और लाइट जल जाएगी। साथ ही मकान के सामने लगाया गया बैरीकेड भी सेंसर के जरिए बंद हो जाएगा। इसके अलावा चारों में फैले तारों में बिजली दौड़ाकर मकान को सुरक्षित किया गया है।

ग्रीन इमारत लेकर आई मुनक
मुनक निगम उत्तर प्रदेश के डीडीजेएसबी इंटर कालेज कासगंज की नौवीं की छात्रा हैं। मुनक ने पैसिव सोलर इमारत बनाई है। मकान की सभी दीवारें दो स्तर की हैं। इनके बीच में थर्मोकोल, मिनिरल बूल और हवा जैसे इंसुलेशन भरे हैं। खिड़की के शीशों की भी तीन परते हैं। इसके जरिए मकान को गर्मी में ठंडा और सर्दी में गरम रखा जा सकता है। मुनक के मुताबिक, मकान में एसी/हीटर जैसे उपकरणों की जरूरत नहीं होगी, जबकि घर की बिजली की जरूरत सौर ऊर्जा से पूरी होगी।


ऑटोमैटिक टोल टैक्स
जम्मू के अजेश कुमार दसवीं के छात्र हैं। अजेश ने रेडियो तरंगों के सहारे ऑटोमैटिक टोल बनाया है। इस डिवाइस में वाहन पर चिपयुक्त एक सेंसर लगा होगा। यह प्रीपेड मोबाइल सेवा जैसा है। टोल बूथ से गुजरने पर रेडियो तरंगों का रीडर इसे स्कैन कर लेगा। इससे टोल टैक्स की कीमत वसूल ली जाएगी। खास बात यह कि वाहन चोरी होने पर सेंसर के सहारे उसकी लोकेशन भी जानी जा सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed