फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   many options for sushma

चमकी वंडर गर्ल की किस्मत, देशभर से मुफ्त पढ़ाई के ऑफर

Wed, 04 Sep 2013 01:16 PM IST
टीम डिजिटल/लखनऊ
टीम डिजिटल/लखनऊ Updated Wed, 04 Sep 2013 01:16 PM IST
विज्ञापन
many options for sushma

वंडर किड सुषमा वर्मा को एमएससी माइक्रोबायोलॉजी की पढ़ाई मुफ्त में करवाने के लिए अब देशभर से ऑफर आ रहे हैं।

विज्ञापन


साढ़े तेरह वर्ष की उम्र में एमएससी करने जा रही इस छात्रा को अब सभी हाथों-हाथ ले रहे हैं। स्कूल ऑफ लाइफ साइंसेज, बीएस अब्दुर्रहमान यूनिवर्सिटी चेन्नई के कुलपति प्रो. जक तरीन ने उन्हें फोन कर चेन्नई बुला लिया है।

मंगलवार रात आठ बजे सुषमा अपने पिता के साथ हवाई जहाज से नई दिल्ली के लिए रवाना हो गई। वहां से वह चेन्नई जाएगी।

सुषमा ने बताया कि प्रो. जक तरीन ने कहा कि अगर मैं उनकी यूनिवर्सिटी में दाखिला लूंगी तो मुझे वहां पांच वर्षीय इंटीग्रेटेड कोर्स में प्रवेश दिया जाएगा। इसमें मेरी एमएससी माइक्रोबायोलॉजी और पीएचडी दोनों हो जाएगी।
विज्ञापन


इतना ही नहीं, यूनिवर्सिटी मुफ्त में पढ़ाने के साथ-साथ हॉस्टल में रहने व खाने-पीने का खर्च भी उठाएगी। इसके अलावा पिता तेजबहादुर वर्मा को यूनिवर्सिटी में ही नौकरी भी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंगलवार को एयरपोर्ट पहुंची सुषमा बहुत खुश थी लेकिन वह इस उधेड़बुन में भी थी कि आगे अब क्या करना सही होगा?

सुषमा ने कहा कि चेन्नई यूनिवर्सिटी के कुलपति ने कहा है कि वहां दाखिला लेने का कोई दबाव नहीं है लेकिन एक बार वहां जाकर कैंपस व सुविधाएं देख लूं। हवाई जहाज से आने-जाने व चेन्नई में रुकने का खर्च भी यूनिवर्सिटी ही उठा रही है।

इधर, लखनऊ विश्वविद्यालय में एमएससी माइक्रोबायोलॉजी कोर्स में दाखिला ले चुकी सुषमा को परिवार सहित परिसर में रखने की सुविधा देने के लिए चीफ प्रॉक्टर प्रो. मनोज दीक्षित स्थान चिह्नित कर रहे हैं। संभवत: एलयू कैंपस में मिलनी पार्क के पास स्थित आवास में उसे रखने पर विचार किया जा रहा है।

मदद देने वाले हाथ बढ़े
दूसरी ओर मंगलवार को सुषमा की आर्थिक मदद करने वालों की संख्या में और इजाफा हो गया।

सुलभ इंटरनेशनल के प्रमुख बिंदेश्वर पाठक ने लविवि के चीफ प्रॉक्टर प्रो. मनोज दीक्षित को फोन करके सुषमा के लिए पांच लाख रुपये की आर्थिक मदद देने की घोषणा की।

साथ ही आगे की पढ़ाई विदेश में करने पर भी वे उसका पूरा खर्च उठाने को तैयार हैं। लखनऊ के एक बिजनेसमैन अंकित खरे ने भी सुषमा के पिता तेज बहादुर को फोन करके आर्थिक मदद देने का भरोसा दिलाया है।

इससे पहले सुषमा की पढ़ाई के लिए मशहूर गीतकार जावेद अख्तर, महाराष्ट्र में शिक्षक व समाजसेवी अभिषेक पाटिल और अमेरिका में माइक्रोसॉफ्ट कंपनी में अधिकारी रफत सरोश ने भी आर्थिक मदद देने की घोषणा की है।


इधर, बीबीएयू के प्रवक्ता डॉ. गोविंद पांडेय ने फिर सुषमा से अपने विश्वविद्यालय में एडमिशन लेने की पेशकश की है। इसके लिए उसकी पूरी फीस माफ कर दी जाएगी और कुछ आर्थिक मदद भी दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed