फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   many loop holes in up board examination

UP BOARD: चार हजार स्टूडेंट्स को नहीं मिले प्रवेश पत्र

Thu, 27 Feb 2014 10:58 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Thu, 27 Feb 2014 10:58 AM IST
विज्ञापन
many loop holes in up board examination

यूपी बोर्ड के प्रवेशपत्र और रोल नंबर में भारी गड़बड़ियां देखने को मिल

विज्ञापन
रही हैं।

विद्यालय छोड़ चुके विद्यार्थियों के प्रवेश पत्र बोर्ड ने भेज दिए हैं। करीब चार हजार छात्र ऐसे हैं, जिनके प्रवेश पत्र अब तक नहीं आए हैं।

सैकड़ों परीक्षार्थियों के प्रवेश पत्र पर माता-पिता के नाम से लेकर फोटो तक में खामियां हैं। त्रुटियां ठीक कराने को कॉलेज के लोग डीआईओएस कार्यालय से लेकर बोर्ड कार्यालय के चक्कर लगा रहे हैं।


यूपी बोर्ड की लेटलतीफी का खामियाजा स्टूडेंट्स और कॉलेज संचालकों को भुगतना पड़ रहा है। बुधवार तक 132 कॉलेज वाले प्रश्न पत्र ले जा चुके हैं।

वहीं, रोजाना दर्जनों स्टूडेंट्स और कॉलेज संचालक प्रवेश पत्र संबंधी गलती सुधरवाने के लिए डीआईओएस कार्यालय पहुंच रहे हैं।

एसएसजेडी इंटर कॉलेज की प्रबंधिका चंद्रकांता मिश्रा ने बताया कि उनके यहां हाईस्कूल के स्टूडेंट आजाद गौतम, पिंकी देवी, रुबी, शोभित मौर्या समेत ऐसे कई विद्यार्थी हैं, जो कॉलेज छोड़कर जा चुके हैं।

इसकी सूचना भी बोर्ड को उपलब्ध कराई गई थी। इसके बावजूद इन विद्यार्थियों के प्रवेश पत्र बोर्ड ने जारी कर दिए हैं, जबकि कॉलेज के प्रदीप कुमार वर्मा, वैशाली सिंह, सामिया खातून के प्रवेश पत्र नहीं आए हैं।

उनके अनुसार गलती सुधरवाने के लिए उन्होंने कर्मचारी को बोर्ड कार्यालय भेजा था पर अभी तक प्रवेश पत्र जारी नहीं हो पाए हैं।


इसी तरह कई स्टूडेंट्स के प्रवेशपत्र तो आए हैं पर उस पर उनकी फोटो ही नहीं लगी है। जुबली इंटर कॉलेज में भी दो स्टूडेंट्स के रोल नंबर नहीं आए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed