{"_id":"21234d096948a2eab7812e7bf095ca6d","slug":"many-facilities-increase-of-sports-student-of-pu-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब यूनिवर्सिटी के स्पोर्ट्स से जुड़े छात्रों के लिए गुड न्यूज","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
पंजाब यूनिवर्सिटी के स्पोर्ट्स से जुड़े छात्रों के लिए गुड न्यूज
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Fri, 22 Jan 2016 02:56 PM IST
विज्ञापन
पंजाब यूनिवर्सिटी ने अब बेहतर खिलाड़ी तैयार करने के लिए खेलों पर मोटी राशि खर्च करने का फैसला लिया है। खिलाड़ियों को अब गोल्ड मेडल जीतने पर इनामी राशि बढ़ाने के साथ ही अन्य सुविधाओं में भी बड़े स्तर पर इजाफा करने का फैसला लिया है।
विज्ञापन
2016-17 के लिए पीयू ने खेल बजट को करीब 4 करोड़ करने का प्रपोजल तैयार किया है। इस संबंध में पीयू स्पोर्ट्स काउंसिल (पीयूएससी) की 11 जनवरी को हुई मीटिंग में अगले वर्ष के बजट को मंजूरी दे दी है। अब बजट पर मुहर लगाने के लिए प्रस्ताव को आगामी 23 जनवरी को पीयू सिंडीकेट में रखा जाएगा।
विज्ञापन
जानकारी अनुसार पीयूएससी प्रेसिडेंट डा.एसएस सांगा और सेक्रेटरी डा.परमिंदर सिंह की अगुवाई में हुई बैठक में 2016-17 के लिए 3 करोड़ 81 लाख का बजट मंजूरी किया गया है। जानकारी अनुसार पिछले सालों के मुकाबले खिलाड़ियों पर होने वाले सभी तरह के खर्चो में बढ़ोतरी की गई है।
विज्ञापन
इंटरनेशनल स्तर पर मेडल जीतने वालों को मिलने वाले कैश अवार्ड में भी इजाफा किया गया है। दूसरी यूनिवर्सिटी में होने वाले इवेंट के लिए टीए-डीए सहित अन्य भत्तों में भी इजाफा किया गया है। जानकारी अनुसार 2015 में पीयू ने खेलों के लिए 2 करोड़ 95 लाख बजट को मंजूरी दी थी। इससे पहले 2013-14 में बजट की राशि 2 करोड़ 13 लाख के करीब थी।
69 असिस्टेंट प्रोफेसर की होगी भर्ती
23 जनवरी को पीयू सिंडीकेट में पीयू के कांस्टिट्यूट चार कालेजों में विभिन्न विषयों के 69 पदों को भरने का प्रस्ताव भी आएगा। इन पदों के लिए 29 फरवरी 2016 तक आवेदन किया जा सकेगा। पहले से आवेदन कर चुके अभ्यार्थियों को आवेदन की आवश्यकता नहीं है।
100 विद्यार्थियों को मिलेगी स्कॉलरशिप
पंजाब यूनिवर्सिटी के 100 जरूरतमंद विद्यार्थियों को अब हर साल सरबत दा भला चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से स्कॉलरशिप दी जाएगी। इस संबंध में पीयू और चैरिटेबल ट्रस्ट के बीच समझौता हुआ है। समझौते के तहत आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों को ही यह स्कॉलरशिप मिलेगी। विद्यार्थियों के 50 फीसदी से अधिक अंक होने चाहिए। सभी विभागाध्यक्ष ऐसे जरूरतमंद विद्यार्थियों का नाम पीयू प्रशासन के पास भेजेंगे।