फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Management Students shows their talent on catwalk

भावी प्रबंधकों ने रैंप पर जमाया रंग

Mon, 07 Oct 2013 01:37 AM IST
आशीष त्रिवेदी/लखनऊ
आशीष त्रिवेदी/लखनऊ Updated Mon, 07 Oct 2013 01:37 AM IST
विज्ञापन
Management Students shows their talent on catwalk

पिता जी मुझे कमाई करने शहर जाना है। यह कहकर घर से निकला लड़का जब वापस घर आता है तो कई बीमारियों से ग्रस्त होता है।

विज्ञापन


उसने अपने माता-पिता और पत्नी तीनों से राज छुपाए रखा कि उसे एड्स जैसी खतरनाक बीमारी है। अपनी गलती से वह पत्नी को भी एड्स का रोगी बना देता है।

जब उसकी मौत होती है तो घर वालों को पता चलता है कि वह दिल्ली में रेड लाइट एरिया में जाता था। यहां पर उसने कई औरतों से असुरक्षित यौन संबंध बनाएं।

जिसके कारण उसका ऐसा हाल हुआ। बख्शी का तालाब स्थित नरहरपुर गांव में रविवार को भावी प्रबंधकों ने नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया तो गांव वालों की आंखें खुल गईं।

यह स्टूडेंट यहां पर आईआईएम लखनऊ के तीन दिवसीय कल्चरल व स्पोर्ट्स फेस्टिवल ‘वर्चस्व 2013’ की हल्ला बोल प्रतियोगिता के तहत एड्स जागरूकता पर नुक्कड़ नाटक पेश करने आए थे।
विज्ञापन


सिर्फ नरहरपुर ही नहीं अलग-अलग स्टूडेंट्स की 11 टीमें सरोरा व मुबारकपुर गांव भी गईं। इस हल्ला बोल प्रतियोगिता में आईईटी लखनऊ की टीम ने बाजी मारी।

दूसरे नंबर पर बीबीडी लखनऊ व तीसरे नंबर पर लाल बहादुर शास्त्री इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट दिल्ली की टीम रही।
इसमें जज की भूमिका में वरिष्ठ रंगकर्मी सूर्य मोहन कुलश्रेष्ठ मौजूद थे।

वर्चस्व 2013 के अंतर्गत भावी प्रबंधकों ने जहां एक ओर लोगों को अपनी प्रस्तुति से झकझोरा वहीं दूसरी ओर विभिन्न प्रतियोगिताओं में जीत के लिए वर्चस्व की अनूठी जंग लड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्टूडेंट्स ने म्यूजिक, डांस व ड्रामा की मस्ती के साथ-साथ उन्होंने स्पोर्ट्स में भी अपना दम दिखाया। शाम को जश्न कार्यक्रम के तहत फैशन शो आयोजित हुआ।

इसमें वेस्टर्न ड्रेस के अलावा ट्रेडिशनल इंडियन ड्रेस में भी स्टूडेंट ने रैंप पर कैटवॉक किया। इसमें विदेशों से पढ़ने आए स्टूडेंट्स जब इंडियन ड्रेस पहनकर कैटवॉक करने पहुंचे तो दर्शकों ने जोरदार तालियों से उनका इस्तकबाल किया।

इसमें फैशन डिजाइनर आसमां हुसैन बतौर जज उपस्थित थे। क्लासिकल डांस की प्रतियोगिता ‘विवक्षिता’ में भी दिलचस्प मुकाबला देखने को मिला।

इसमें अवध गर्ल्स डिग्री कॉलेज की टीम विजेता घोषित की गई, दूसरे नंबर पर आईटी कॉलेज की टीम रही। वहीं ग्रुप डांस कॉम्पटीशन में कॉलेज ऑफ वोकेशनल स्ट्डी, नई दिल्ली की टीम विजेता रही और आईआईएम लखनऊ की टीम दूसरे नंबर पर रही।

सोलो डांस कॉम्पटीशन ‘विब्स’ में कॉलेज ऑफ वोकेशनल स्ट्डी नई दिल्ली की टीम प्रथम स्थान और आईटी कॉलेज लखनऊ की टीम दूसरे नंबर पर रही।

इसके अलावा स्ट्रीट डांस कॉम्पटीशन एनफेरो में एमिटी यूनिवर्सिटी की टीम अव्वल रही। जबकि दूसरे नंबर पर कॉलेज ऑफ वोकेशनल स्ट्डी की टीम रही।

डिबेट में नारसी मुंजी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट साइंस, मुम्बई की टीम विजेता रही। दूसरे नंबर पर आईआईएम लखनऊ की टीम रही। इसमें बेस्ट स्पीकर नारसी मुंजी इंस्टीट्यूट के अभिषेक बाजपेई रहे।

लघु नाटिका प्रतियोगिता अंतरनाद में लाल बहादुर शास्त्र इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट दिल्ली की टीम विजेता रही और दूसरे नंबर पर एफएमएस बीएचयू की टीम रही। इसमें बेस्ट एक्टर का अवार्ड नारसी मुंजी इंस्टीट्यूट के अभिषेक बाजपेई को दिया गया।

पेपर डांस और थ्रो ए बॉल की मस्ती
वुड बी माई छम्मक-छल्लो, कोलाबरी-कोलाबरी डी और अंगड़ाइया लेती हूं मैं जोर-जोर से गानों के बीच भावी प्रबंधकों को कंधे पर अपने फ्रैंड्स को बैठाकर पेपर पर एक पैर से डांस करना था। इसमें मौज-मस्ती के बीच स्टूडेंट कई बार गिरे और उठे। मगर तालियों की गड़गड़ाहट के बीच उनका उत्साह कम नहीं हुआ। वे बार-बार बैलेंस बनाकर डांस करने में जुटे हुए थे। इसके बाद उन्होंने बॉल को थ्रो करके अपने लक्ष्य पर निशाना साधा।


सनबर्न के साथ वर्चस्व का हुआ समापन  
आईआईएम लखनऊ में रविवार को रात्रि दस बजे मानों सूरज निकल आया हो। कनवोकेशन ग्राउंड रोशनी से नहा गया और ऐसा लगा मानों सवेरा हो गया हो। यहां गोवा का मशहूर सनबर्न फेस्टिवल मनाया गया। म्यूजिक, डांस और एंटरटेनमेंट के साथ रोशनी से सराबोर इस ग्राउंड पर भावी प्रबंधकों ने जमकर मस्ती की। इसमें देश भर के 100 इंस्टीट्यूट के करीब एक हजार छात्र मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed