फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   management course start in panchkula government college

अब गर्वनमेंट कॉलेज में कर सकेंगे मैनेजमेंट और लॉ का कोर्स

Sat, 30 Jan 2016 12:25 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला Updated Sat, 30 Jan 2016 12:25 PM IST
विज्ञापन
management course start in panchkula government college

पंचकूला के स्टूडेंट्स के लिए खुशखबरी है। सेक्टर एक स्थित गवर्नमेंट कॉलेज में नए सेशन से मैनेजमेंट और लॉ का कोर्स शुरू हो सकता है। अभी तक इस पोस्ट ग्रेजुएशन कॉलेज में एलएलबी स्टूडेंट्स की परीक्षाएं ही होती थीं। अब शहर के युवाओं को दूसरे प्रदेशों में एलएलबी करने के लिए भटकना नहीं पड़ेगा।

विज्ञापन


आने वाले सेशन से कॉलेज में 7 नए कोर्स शुरू हो जाएंगे, जिसमें एलएलबी और एमबीए की कक्षाएं का लगना भी शामिल होगा। कॉलेज की प्रिंसिपल डॉ. अर्चना मिश्रा ने बताया कि कॉलेज में एमबीए के स्टूडेंट्स को रेगुलर कक्षाएं लगेगी, जो शाम में होंगी।
विज्ञापन


इसके लिए कॉलेज प्रबंधन की ओर से प्रपोजल बना दिया गया है, जिसे कुरुक्षेत्र युनिवर्सिटी को भेजना है। कॉलेज में एलएलबी की कक्षाओं के लिए  बार कांउसिल से मान्यता लेनी होती है। इस प्रक्रिया के लिए कॉलेज की ओर से काम शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेश में तीसरे स्थान पर है कॉलेज

प्रिंसिपल अर्चना मिश्रा ने बताया कि कॉलेज प्रशासन स्टूडेंट्स के विकास के लिए विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम आयोजित करता है। पढ़ाई के अलावा अन्य गतिविधियों में भागीदारी के कारण ही आज पूरे हरियाणा के 108 कॉलेजों में से कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस में पंचकूला का गवर्नमेंट पीजी कॉलेज  तीसरे स्थान पर है।


कक्षाएं होंगी स्मार्ट
पंचकूला जिले का यह एकमात्र गवर्नमेंट कॉलेज है जहां बीएमसी (बैचलर इन मास कम्युनिकेशन) का कोर्स करवाया जाता है। इसके अलावा बीकॉम, बीएससी, बीए और कई विषयों में एमए की डिग्री का कोर्स भी कॉलेज में उपलब्ध है। इन सभी कक्षाओं के लिए टेक्नोलॉजी को ध्यान में रखते हुए स्मार्ट कक्षाएं बनाई  जाएंगी। इसमें सभी कोर्स के स्टूडेंट्स को प्रोजेक्टर के माध्यम से पढ़ाया जाएगा। कॉलेज के स्टूडेंट्स के लिए 5 स्मार्ट कक्षा की सुविधा दी जाएगी। बच्चों को इन क्लासेस में ऑनलाइन प्रेजेंटेशन से पढ़ाई करवाई जाएगी।

नए सेशन से यह कोर्स हो सकते है शुरू
टूरिज्म, डिग्री
पोस्ट ग्रेजुएशन इन मॉस कम्युनिकेशन
इंग्लिश में ओनर्स
जियोग्राफी, मैथेमेटिक्स
सोशोलॉजी की कक्षाएं
एन्वायर्नमेंट ऑडिट

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed