{"_id":"f3b5a237a1869db5f832994987d03edc","slug":"mam-college-became-champion-in-handball-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हैंडबाल में एमएएम कालेज बना चैंपियन","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
हैंडबाल में एमएएम कालेज बना चैंपियन
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Tue, 09 Sep 2014 02:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू विश्वविद्यालय में हुई अंतर कालेज हैंडबाल प्रतियोगिता में सोमवार को खेले गए फाइनल मैच में पुरुषों के मुकाबले में गवर्नमेंट एमएएम कालेज के खिलाड़ियों ने हैंडबाल प्रतियोगिता की ट्राफी अपने नाम की।
विज्ञापन
इसके अलावा महिला वर्ग में हुए खिताबी मुकाबले में जेयू के पीजी विभाग की छात्राओं ने भी जोश और उत्साह के साथ खेलकर ट्राफी पर कब्जा जमाया। सोमवार को शारीरिक शिक्षा विभाग के डायरेक्टर प्रो. ध्यान सिंह भाऊ की देखरेख में जेयू परिसर में मैच खिलाए गए।
विज्ञापन
हैंड बाल के फाइनल मैच में पुरुषों के मुकाबले में गवर्नमेंट एमएएम कालेज ने जीजीएम साइंस कालेज को 20-14 से शिकस्त देकर ट्राफी पर कब्जा जमाया। वहीं महिलाओं के मुकाबले के दौरान फाइनल मैच में पीजी विभाग की छात्राओं ने गांधी नगर गवर्नमेंट महिला कालेज की छात्राओं को बड़ी ही आसानी के साथ 12-6 से हराकर हैंडबाल की ट्राफी को अपने नाम किया। फाइनल मैच के खत्म होने के बाद खिलाड़ियों को पुरस्कार वितरित कर प्रोत्साहित किया गया।
विज्ञापन
इस मौके पर मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित हुए जम्मू विवि के एग्जामिनेशन कंट्रोलर प्रो. केशव शर्मा ने खिलाड़ियों को ट्राफी दी। पुरस्कार वितरण समारोह के दौरान डा. विनोद बख्शी, सुमनेश शर्मा, नारायणी बलवीर सिंह, गौतम शर्मा, विकेश शर्मा, राजकुमार, रविश वेद, गगन कुमार, पीडी सिंह, जय भारत और अन्य सदस्य उपस्थित थे।