फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Major change UP Board examination process

यूपी बोर्ड की परीक्षा में इस बार हो रहा बड़ा बदलाव

Thu, 01 Jan 2015 12:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा Updated Thu, 01 Jan 2015 12:55 PM IST
विज्ञापन
Major change UP Board examination process

माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) के अधीन हाईस्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षा में नकल पर लगाम लगाने के लिए जिला स्तर पर टीमों का गठन किया जाएगा।

विज्ञापन


साथ ही होलोग्राम वाली उत्तर पुस्तिकाओं की भी व्यवस्था की जाएगी। हालांकि, अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि गौतमबुद्ध नगर को ऐसी कॉपियां मिलेंगी या नहीं।
विज्ञापन


यूपी बोर्ड परीक्षा में प्रदेश स्तर पर नकल पर लगाम लगाने की तैयारी की जा रही है। जिले के अधिकारियों को नकल रोकने के निर्देश दिए गए हैं। जिला स्तर पर गठित टीमें परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा बोर्ड की ओर से नकल पर लगाम लगाने के लिए होलोग्राम वाली उत्तर पुस्तिकाओं के प्रयोग के तैयारी की बात भी हो रही है।

यह भी पढ़ें: इलेक्ट्रिकल इंस्ट्रूमेंटेशन का पेपर अब 10 जनवरी को


होलोग्राम को मिटाने या हटाने के प्रयास पर उत्तर पुस्तिका के फटने की संभावना होगी। इससे उत्तर पुस्तिका को बदला नहीं जा सकेगा।

जानकारों की मानें तो अभी तक नकल के लिए बदनाम जिलों में नकल माफिया परीक्षा कक्ष में बांटी गई उत्तर पुस्तिकाएं बाहर निकलवा लेते हैं और उनकी जगह दूसरी कॉपियां जमा कर दी जाती हैं।

लिहाजा नकल पर लगाने के लिए ऐसे ही केंद्रों पर यह उत्तर पुस्तिकाएं भेजी जाएंगी। हालांकि, अभी तक करीब 30 लाख उत्तर पुस्तिकाओं पर ही होलोग्राम लगाए जाने की बात कही गई।

लिहाजा परीक्षा में पूरे प्रदेश में इस योजना पर काम नहीं हो पाएगा। प्रयोग अगर सफल रहा तो वर्ष 2016 की परीक्षा में पूरे प्रदेश में लागू होने की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed