नॉमिनेशन कैंसिल, छात्र संगठनों का पीयू में हंगामा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीयू से बड़ी खबर आ रही है। यहां नॉमिनेशन कैंसिल हो जाने से खफा होकर छात्र संगठन हंगामा कर रहे हैं। 5 सितंबर को होने वाले छात्र काउंसिल चुनाव के लिए आज पीयू में नामांकन भरे जा रहे हैं। सुबह से नामांकन भरे जाने की प्रक्रिया जारी है।
यूआईईटी में एनएसयूआई को छोड़कर बाकी सभी संगठनों का नॉमिनेशन कैंसिल कर दिया गया। नॉमिनेशन लेक्चर शोर्टेज के कारण कैंसिल किया गया। इससे नाराज होकर सभी छात्र संगठनों ने हंगामा करना शुरू कर दिया और प्रशासन विरोधी नारे लगाए।
छात्र संगठनों का आरोप है कि पीयू प्रशासन द्वारा और विभाग अधिकारियों द्वारा हमारे साथ भेदभाव किया जा रहा है। इसे बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
5 सितंबर को होंगे चुनाव
हिमाचल में भले ही छात्रसंघ चुनावों पर रोक लगा दी गई हो, लेकिन चंडीगढ़ में इन चुनाव को मंजूरी मिल गई है। चंडीगढ़ के होम सेकेट्री का इस संबंध में मंजूरी पत्र पीयू के अधिकारियों को मिल गया है।
छात्र काउंसिल चुनाव पांच सितंबर को होंगे। दोपहर बाद तीन बजे पीयू प्रशासन इस बारे में अधिकारिक रूप से घोषणा करेगा। आधिकारिक घोषणा के साथ ही पीयू में चुनाव आचार संहिता लग जाएगी।
छात्र संगठनों को प्रचार के लिए लगभग एक सप्ताह का समय दिया जाएगा। नामांकन पत्र दाखिल करने की प्रक्रिया 29 अगस्त से शुरू होगी।
पीयू देरी से चाहता था चुनाव कराना
पीयू में शुक्रवार को ही छात्र काउंसिल चुनाव होने की प्रथा रही है। पिछले साल चुनाव बुधवार को हुए थे। पीयू प्रशासन इस साल देरी से चुनाव कराना चाहता था। लेकिन, चंडीगढ़ पुलिस ने जब पीयू से चुनाव पहले सप्ताह में कराने की बात कही, तो पीयू तैयार हो गया।
चंडीगढ़ पुलिस का तर्क था कि चुनाव जितनी देरी से होंगे, कैंपस में उतने ज्यादा दिनों तक झगड़े होते रहेंगे। ध्यान रहे कि पीयू में हाल ही में यूनिवर्सिटी अधिकारियों की छात्र संगठनों के साथ बैठक हुई थी।
इसमें चुनाव की तैयारियों की समीक्षा की गई थी। पुलिस ने भी पीयू को चुनाव को लेकर कुछ निर्देश दिए हैं, जिनका पालन चुनावों तक करना होगा। साथ ही छात्र संगठनों को भी पीयू और पुलिस ने कई निर्देश दिए हैं।