{"_id":"9330985de3fdd1c13e1e16dfcf630172","slug":"madrasas-will-go-to-modern-smriti-irani-hindi-news-jn","type":"story","status":"publish","title_hn":"मदरसों का आधुनिकरण होगा: स्मृति","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
मदरसों का आधुनिकरण होगा: स्मृति
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Tue, 03 Feb 2015 12:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली के स्कूलों की तर्ज पर मदरसों में पढ़ने वाले बच्चों को शिक्षा की आधुनिक प्रणालियों से अवगत करवाया जाएगा। एमएचआरडी ने नई योजना के तहत देशभर के मदरसों का आधुनिकरण करने का फैसला लिया है, जिसमें हाइटेक तकनीक पर आधारित पढ़ाई कराई जाएगी।
विज्ञापन
मदरसों का आधुनिकरण करने के लिए मोदी सरकार राज्यों को फंड भी जारी करेगी। यह कहना है एमएचआरडी मंत्री स्मृति ईरानी का। वे सोमवार को जामिया मिल्लिया इस्लामिया में एजूकेटिंग एंड मेनस्ट्रीमिंग ऑफ इंडियन मुस्लिम पर आयोजित संगोष्ठी में बोल रही थीं।
विज्ञापन
उन्होंने प्रबंधन को बधाई देते हुए कहा कि जामिया राष्ट्रीय शिक्षा नीति को लागू करने समेत सार्थक बनाने में सहयोग कर रही है, जिसकी उन्हें बेहद खुशी है।
कार्यक्रम में मौलाना आजाद नेशनल उर्दू यूनिवर्सिटी के कुलपति जफर सरेशवाला ने कहा कि आगे बढ़ने के लिए शिक्षा बेहद जरूरी है और इसमें सभी को सहयोग देना चाहिए। इससे पहले कुलपति प्रो. तलत अहमद ने कार्यक्रम का आगाज करते हुए विश्वविद्यालय में चलायी जा रही योजनाआें पर प्रकाश डाला।
विज्ञापन