फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   madarasa exams from 19 may

मदरसा परीक्षाएं 19 से, अब तक स्कीम तैयार नहीं

Wed, 07 May 2014 03:02 AM IST
सैफ/ अमर उजाला, लखनऊ
सैफ/ अमर उजाला, लखनऊ Updated Wed, 07 May 2014 03:02 AM IST
विज्ञापन
madarasa exams from 19 may

मदरसा परीक्षा की तैयारियों का दावा करने वाले मदरसा शिक्षा परिषद ने अब तक मदरसा छात्र-छात्राओं को प्रवेश पत्र तक नहीं बांटे हैं।

विज्ञापन


परीक्षा स्कीम की भी घोषणा नहीं की है, जबकि 19 से 25 मई के बीच परीक्षा आयोजित कराने की घोषणा हो चुकी है।

मदरसा शिक्षा परिषद से इस बार मुंशी मौलवी आलिम कामिल व फाजिल की परीक्षाएं प्रदेश के पांच लाख छात्र व छात्राएं देंगे।

इसके लिए प्रदेश में 676 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। मदरसा परीक्षाएं 19 से शुरू होनी है, जो 25 मई तक चलेंगी।

मदरसा शिक्षा परिषद ने परीक्षा की स्कीम तक तैयार नहीं की है और छात्र-छात्राओं को अब तक प्रवेश पत्र भी नहीं भेजे गए हैं।

मदरसा परीक्षा प्रभारी काजी फरीद की मानें तो मदरसा परीक्षाएं तय समय व तिथि में संपन्न कराई जाएंगी।

प्रदेश के मदरसा छात्र-छात्राओं को प्रवेश पत्र भेजने का काम शुरू हो गया है। जल्द ही पांच लाख छात्रों तक पहुंचा दिया जाएगा।

वहीं प्रदेश के पांच लाख मदरसा छात्रों में 20 हजार छात्र व छात्राएं लखनऊ से होंगे।

मदरसा शिक्षा परिषद के काजी फरीद बताते हैं कि राजधानी व उसके आसपास परीक्षा केंद्रों पर तकरीबन 20 हजार छात्र-छात्राएं परीक्षा देंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed