फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   MA Sociology in Khalsa Woman College, Chandigarh

MA सोशोलॉजी करने के इच्छुक खबर जरूर पढ़ें

Sat, 07 Jun 2014 01:32 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sat, 07 Jun 2014 01:32 PM IST
विज्ञापन
MA Sociology in Khalsa Woman College, Chandigarh

सेक्टर-26 स्थित गुरु गोबिंद सिंह कालेज फॉर वुमन (खालसा वुमन कालेज) में आगामी सत्र में एमए सोशोलॉजी की 60 सीटों पर दाखिला दिया जाएगा। कालेज में यह नया कोर्स शुरू किया जा रहा है।

विज्ञापन


इसके अलावा कालेज में बीकॉम के तीसरे सेक्शन की 70 सीटों पर भी दाखिला दिया जाएगा। यह जानकारी शुक्रवार को कालेज प्रिंसिपल डॉ. चरणजीत कौर सोही ने दी।

शुक्रवार को खालसा वुमन कालेज में 2014-15 सत्र में दाखिले के लिए प्रॉस्पेक्टस लॉन्च कर दिया है। डॉ. चरणजीत कौर सोही ने बताया कि प्रॉस्पेक्टस की कीमत 550 रुपये रखी गई है। कालेज में जल्द ही एमकॉम में पीएचडी कोर्स और कम्युनिटी कालेज को भी मंजूरी मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन

 
डा.सोही ने बताया कि कालेज हॉस्टल में 30 छात्राओं की 100 फीसदी स्कॉलरशिप दी जाती है। कालेज 12वीं क्लास में 75 फीसदी से ऊपर अंक पाने वाली सभी छात्राओं को स्कॉलरशिप देता है। कालेज हॉस्टल में लड़कियों के लिए 350 सीटें हैं। हॉस्टलर से साल भर के 57,200 रुपये लिए जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed