{"_id":"c3e43af50996b73a79e1231d791aa9ee","slug":"m-teck-some-odd-semester-exams-from-april-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"25 अप्रैल से होंगी एमटेक विषम सेमेस्टर परीक्षाएं","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
25 अप्रैल से होंगी एमटेक विषम सेमेस्टर परीक्षाएं
प्रद्धुम्न उपाध्याय/अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Fri, 18 Apr 2014 08:30 AM IST
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश तकनीकी यूनिवर्सिटी (यूपीटीयू) ने सत्र 2013-14 की एमटेक, एमफार्मा और एमआर्क की विषम सेमेस्टर परीक्षाओं संशोधित परीक्षा शेड्यूल बुधवार को जारी कर दिया। नए कार्यक्रम के तहत अब परीक्षाएं 25 अप्रैल से शुरू होंगी।
विज्ञापन
इससे पहले यह परीक्षाएं 21 अप्रैल से शुरू होनी थी। तीनों कोर्सेज की परीक्षाएं अब दो मई तक चलेंगी। विषम सेमेस्टर के साथ कैरीओवर के छात्रों की परीक्षाएं भी साथ-साथ चलेंगी।
विज्ञापन
नए परीक्षा शेड्यूल में एमटेक मैकेनिकल ग्रुप, ईसी, एमटेक बायोटेक, सीएस-आईटी, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग, फूड टेक्नोलॉजी फर्स्ट सेमेस्टर परीक्षाएं 25 से दो अप्रैल तक चलेंगी। वहीं, एमटेक थर्ड सेमेस्टर में एमटेक बायोटेक, सीएस-आईटी, एमटेक डिजिटल कम्युनिकेशन और एमई की परीक्षाएं 25 और एक मई तक चलेंगी।
विज्ञापन
एमफार्मा और एमआर्क की फर्स्ट सेमेस्टर की परीक्षाएं 25 से एक मई तक चलेंगी। विवि के अपर परीक्षा नियंत्रक डा. विक्रम सिंह ने कालेजों को जारी शेड्यूल में अगर कोई त्रुटि रह गई है तो सुधार के लिए 20 अप्रैल तक सुझाव मांगे हैं। परीक्षाएं करीब आते ही छात्र तैयारी में जुट गए हैं।