{"_id":"bb489181ecd85bf9572e18e7beb73a18","slug":"m-phill-degree-in-police-training-centre-daroh-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब यहां से भी कर पाएंगे एमए-एमफिल","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
अब यहां से भी कर पाएंगे एमए-एमफिल
विनोद शर्मा/अमर उजाला, डरोह (कांगड़ा)
Updated Sun, 07 Sep 2014 09:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस प्रशासन विषय पढ़ने के लिए अब प्रदेश पुलिस विभाग के कर्मचारियों और बाहरी लोगों को दूसरे प्रदेशों में नहीं जाना पड़ेगा। प्रदेश पुलिस प्रशिक्षण केंद्र डरोह में जल्द ही एमए और एमफिल कक्षाएं शुरू होने जा रही हैं।
विज्ञापन
यूजीसी से इसकी मंजूरी मिल गई है। पुलिस प्रशासन से जुड़े विषय को अब तक प्रदेश विवि समेत किसी भी अन्य विवि में नहीं पढ़ाया जाता है। लिहाजा, पुलिस कर्मचारियों और अन्य लोगों को इस विषय की डिग्री लेने के लिए दूसरे देशों का रुख करना पड़ता है।
विज्ञापन
पीटीसी डरोह में इस विषय की कुल 30 सीटें होंगी। इसमें 10 सीटें पुलिस विभाग में कार्यरत, 10 मैनेजमेंट कोटा और 10 बाहरी लोंगों के लिए आरक्षित होंगी। सूत्र बताते हैं कि प्रदेश पुलिस मुख्यालय से प्रशिक्षण केंद्र में इस विषय की कक्षाएं शुरू करने की कवायद पिछले लंबे समय से चल रही थी।
विज्ञापन
पीटीसी में जल्द कक्षाएं शुरू करने के लिए प्रदेश विवि शिमला का एक दल केंद्र का औपचारिक दौरा करेगा तथा अध्यापन की सुविधाओं का जायजा लेगा। पीटीसी डरोह में इस विषय की एमए और एमफिल कक्षाएं शुरू करने की बात प्रदेश पुलिस प्रमुख पुलिस महानिदेशक संजय कुमार जुलाई माह में पासिंग आउट परेड में भी कह चुके थे।
केंद्र का अतिरिक्त कार्यभार देख रहे आईजी साउथ रेंज जीडी भार्गव ने बताया कि प्रदेश पुलिस के प्रशिक्षण केंद्र डरोह में पुलिस प्रशासन विषय में एमए और एमफिल कक्षाएं चलाने की योजना विभाग तैयार कर चुका है। कुछ औपचारिकताएं पूरी होते ही केंद्र में कक्षाएं प्रारंभ हो सकती हैं।