फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Lucky Drwa today at Strawberry Fields

नौनिहाल का दाखिला यहां कराने के इच्छुक ये पढ़ें

Sat, 11 Jan 2014 11:17 AM IST
अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sat, 11 Jan 2014 11:17 AM IST
विज्ञापन
Lucky Drwa today at Strawberry Fields
सेक्टर-24 स्थित स्ट्रॉबेरी फिल्ड्स (जूनियर विंग) प्ले क्लास में दाखिले के लिए आज दोपहर 12 बजे लकी ड्रा निकाला जाएगा।
विज्ञापन


स्कूल चेयरमैन अतुल खन्ना ने बताया कि 75 सीटों के लिए करीब 400 अभिभावकों ने आवेदन किया है। खन्ना के अनुसार अभिभावकों की मौजूदगी में लकी ड्रा निकाला जाएगा।  

सेक्टर-26 स्थित स्ट्रॉबेरी फील्ड्स वर्ल्ड स्कूल में इकोनॉमिकल वीकर सेक्शन(ईडब्ल्यूएस) कोटे की सीटों के लिए शनिवार को लकी ड्रा होगा।

जानकारी के अनुसार ईडब्ल्यूएस की कुल 40 सीटों के लिए 103 अभिभावकों ने आवेदन किया है। दोपहर बाद 3 बजे स्कूल में अभिभावकों की मौजूदगी में लकी ड्रा निकाला जाएगा।
विज्ञापन


सेक्टर-26 स्थित शहर के  सबसे प्रतिष्ठित स्ट्रॉबेरी फील्ड्स वर्ल्ड में शुक्रवार को केजी में दाखिले के लिए लकी ड्रा निकाला गया।

केजी की कुल 160 में से 120 सीटों जनरल कैटेगरी के लिए तय की गई थीं, लेकिन ये सभी सीटें लकी ड्रा से पहले ही भरी जा चुकी थी।

स्कूल प्रबंधन के अनुसार 61 सीटें स्ट्रॉबेरी फील्ड्स सेक्टर-24 जूनियर विंग में प्ले स्कूल के बच्चों के लिए रिजर्व रखी गई हैं। जबकि 59 सीटों को सिबलिंग (स्कूल में पहले से पढ़ रहे भाई बहनों) के लिए निर्धारित किया गया है। शुक्रवार को स्कूल कैंपस में दोपहर 3 बजे वेटिंग लिस्ट में 15 सीटों के लिए लकी ड्रा हुआ। इन सीटों के लिए 97 आवेदन पहुंचे। वेटिंग लिस्ट में भी बच्चे का नाम आने को लेकर अभिभावक खासे उत्साहित दिखे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पंचकूला निवासी एडवोकेट मेजर सिंह के बेटे दीपइंदर सिंह का वेटिंग में 7वां स्थाना आया है। उन्होंने बताया कि बेटे के लिए सेंट जोन में भी आवेदन किया हुआ है, लेकिन उनकी पहली प्राथमिकता स्ट्रॉबेरी स्कूल है। कई अभिभावक वेटिंग लिस्ट में नाम नहीं आने पर निराश होकर लौटे।

शहर के चार कान्वेंट स्कूल सेंट जोन, सेक्रेड हार्ट, कार्मल कान्वेंट और सेंट ऐंस की 710 सीटों के लिए 15 जनवरी को दोपहर 3 बजे लकी ड्रा निकाला जाएगा।

अन्य स्कूलों में लकी ड्रा का शेड्यूल  
स्कूल का नाम------------लकी ड्रा----------समय
केबीडीएवी------------18 जनवरी----------3 बजे
शिशु निकेतन----------15 जनवरी--------9 बजे
आरआईएमटी----------15 जनवरी------10 बजे(ईडब्ल्यूएस)
भवन विद्यालय---------18 जनवरी-------9.30 बजे
डीएवी-15------------18 जनवरी-------12 बजे
विवेक स्कूल-----------14 जनवरी-------10 बजे(प्वाइंट सिस्टम) 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed