फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Lucky Draw Schedule for Admissions on Entry Level

अब पता चलेगा, किसके लाडले की खुलेगी किस्मत?

Thu, 15 Jan 2015 08:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Thu, 15 Jan 2015 08:06 AM IST
विज्ञापन
Lucky Draw Schedule for Admissions on Entry Level

शहर के कान्वेंट और प्राइवेट स्कूलों में एंट्री लेवल पर दाखिले के लिए इसी हफ्ते लकी ड्रॉ होगा। चंडीगढ़ के इन स्कूलों में करीब सात हजार स्टूडेंट्स को एंट्री लेवल (प्री-नर्सरी, केजी और एलकेजी) में दाखिला दिया जाएगा।

विज्ञापन


15 जनवरी से लकी ड्रॉ की शुरुआत सॉपिंस स्कूल से होगी, जबकि 17 जनवरी को चार कान्वेंट स्कूल सेंट जोन, सेक्रेड हार्ट, कार्मल कान्वेंट और सेंट ऐंस के लकी ड्रॉ पर अभिभावकों की विशेष नजर है।
विज्ञापन


इन चार स्कूलों की करीब 710 सीटों के लिए छह हजार से अधिक आवेदन आए हैं। उधर, प्राइवेट स्कूलों में सेक्टर-33 स्थित भवन विद्यालय (जूनियर विंग), सेक्टर-26 स्थित सेंट कबीर, डीपीएस जैसे स्कूल शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जानिए, कब कहां निकलेगा ड्रॉ

Lucky Draw Schedule for Admissions on Entry Level

स्कूल-----------लकी ड्रा
सेंट जोन--------17 जनवरी
सेक्रेड हार्ट------17 जनवरी
कार्मल कान्वेंट----17 जनवरी
सेंट ऐंस---------17 जनवरी
डीपीएस--------16 जनवरी
भवन विद्यालय---24 जनवरी
स्ट्रॉबेरी फील्ड----24 जनवरी
सेंट कबीर-------24 जनवरी
अंकुर स्कूल------17 जनवरी
सॉपिंस स्कूल------15 जनवरी
अंकुर स्कूल-------17 जनवरी
फर्स्ट स्टैप-26------24 दिसंबर

सरकारी स्कूलों में सीटों से भी कम आवेदन

Lucky Draw Schedule for Admissions on Entry Level

एक तरफ शहर के कान्वेंट और प्राइवेट स्कूलों में एक सीट के लिए 10 से अधिक आवेदन आए हैं, जबकि दूसरी तरफ कई सरकारी स्कूलों में सीटों के बराबर भी आवेदन नहीं पहुंचे। हालांकि, सेक्टर-16 गवर्नमेंट मॉडल और मनीमाजरा स्थित गवर्नमेंट स्कूल में दाखिले को लेकर क्रेज है। मनीमाजरा गवर्नमेंट स्कूलों में अधिक आवेदन आने के कारण 15 जनवरी को लकी ड्रॉ निकाला जाएगा।

वीडियो रिकार्डिंग से ड्रॉ पर रहेगी नजर
किसी तरह के विवाद से बचने के लिए प्राइवेट और कान्वेंट स्कूलों के लकी ड्रॉ पर शिक्षा विभाग के अधिकारियों की नजर रहेगी। सूत्रों के अनुसार, शिक्षा विभाग ने लकी ड्रॉ की पूरी वीडियो रिकार्डिंग के आदेश दिए हैं। साथ ही शिक्षा विभाग की ओर से लकी ड्रॉ के समय एक अधिकारी की ड्यूटी भी लगाई जाएगी, क्योंकि पिछले वर्षों में कई प्राइवेट स्कूलों में लकी ड्रॉ के दौरान कोटे को लेकर विवाद हो चुका है।  

पैरेंट्स के लिए जरूरी बातें
-लकी ड्रॉ के दिन आवेदन स्लिप साथ लेकर जाएं।
- स्कूल में सिर्फ एक पैरेंट्स को एंट्री मिलेगी।
- वेटिंग लिस्ट में नाम आने पर भी दाखिले के चांस रहते हैं।
- कोई भी स्कूल दाखिले के लिए डोनेशन नहीं ले सकता, ऐसी डिमांड पर डीईओ को शिकायत करें।
- लकी ड्रॉ में नाम आने पर फीस की पहली किश्त भरने के लिए 10 दिन का समय मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed