फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Lucky Draw in Private Schools Now

आवेदन 1619 और सीटें केवल 100, कल खुलेगी किस्मत

Fri, 17 Jan 2014 10:47 AM IST
अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 17 Jan 2014 10:47 AM IST
विज्ञापन
Lucky Draw in Private Schools Now
शहर के कान्वेंट स्कूलों में लकी ड्रा खत्म हो चुका है। ट्राइसिटी के अभिभावकों के लिए नामी स्कूलों में दाखिले के अब काफी कम ऑप्शन बचे हैं।
विज्ञापन


बीते दिन दिल्ली पब्लिक स्कूल (डीपीएस) में नर्सरी की 150 सीटों के लिए भी लकी ड्रा हो चुका है। ऐसे में अभिभावकों की नजरें शहर के एक अन्य प्रतिष्ठित सेक्टर-33 स्थित भवन विद्यालय (जूनियर विंग) पर हैं।

18 जनवरी को सुबह 9.30 बजे होगा। स्कूल में प्री-नर्सरी की 100 सीटों में से जनरल कैटेगरी के लिए सिर्फ 47 सीटें हैं। ऐसे में इस कैटेगरी के लिए सबसे अधिक मारामारी रहेगी।
विज्ञापन


भवन में प्री-नर्सरी 100 सीटें के लिए शहर में सबसे अधिक 1619 आवेदन आए हैं। वीरवार को भी स्कूल प्रबंधन लकी ड्रा के आयोजन की तैयारियों में जुटा रहा।

भवन प्रिंसिपल तरुणा वशिष्ठ ने बताया कि लकी ड्रा के लिए सभी तैयारी कर ली गई है। उन्होंने कहा कि लकी ड्रा के दिन केवल एक अभिभावक ही स्कूल पहुंचे। 25 सीटें इकोनॉमिकल विकर सेक्शन (ईडब्ल्यूएस) के लिए निर्धारित की गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जानकारी अनुसार भवन विद्यालय में जनरल कैटेगरी की में 47, स्टॉफ 3, मैनेजमेंट कोटा 10, सिबलिंग 10 और एल्युमनी की 5 सीटें निर्धारित की गई हैं।

भवन ने बढ़ाई ईडब्ल्यूएस आवेदन की तिथि
सेक्टर-33 भवन विद्यालय प्रिंसिपल तरुणा वशिष्ठ के अनुसार ईडब्ल्यूएस कोटे की 25 सीटें निर्धारित की गई हैं। इन सीटों के लिए अभी तक 21 योग्य उम्मीदवार आए हैं।

प्रिंसिपल ने बताया कि ईडब्ल्यूएस कोटे के लिए आवेदन की तिथि 18 जनवरी तक बढ़ा दी गई है। साथ ही उन्होंने कहा कि ईडब्ल्यूएस के लिए स्कूल से दूरी के दायरे में भी कुछ इजाफा करने पर विचार किया जा रहा है।  


भवन की सीटों का ब्यूरो
कुल सीटें-----------------100
जनरल कैटेगरी------------47
स्टॉफ--------------------03
मैनेजमेंट-----------------10
सिबलिंग-----------------10
एल्युमनी-----------------5
 
डीपीएस में 150 सीटों के लिए हुआ लकी ड्रा
सेक्टर-40 स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल(डीपीएस) में नर्सरी की 150 सीटों के लिए वीरवार को लकी ड्रा निकाला गया। इन सीटों के लिए 700 से अधिक आवेदन आए थे।

प्रिंसिपल रीमा दीवान की अगुवाई में हुए लकी ड्रा में जनरल कोटे के तहत 57 विद्यार्थियों का दाखिला हुआ। सिबलिंग, स्टॉफ और अन्य कोटे के तहत 56 विद्यार्थियों को दाखिला मिला है। स्कूल ने ईडब्ल्यूएस कैटेगरी के तहत 37 सीटों पर दाखिला दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed