फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   lucky draw in nursary admission

आज होगा 280 नौनिहालों की किस्मत का फैसला

Sat, 18 Jan 2014 09:47 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sat, 18 Jan 2014 09:47 AM IST
विज्ञापन
lucky draw in nursary admission

शहर के प्राइवेट स्कूलों में एंट्री लेवल पर दाखिले का दौर जारी है। शनिवार को भी शहर के तीन प्रतिष्ठित प्राइवेट स्कूलों में दाखिले के लिए लकी ड्रा आयोजित किया जाएगा।

विज्ञापन


स्कूलों में शुक्रवार को लकी ड्रा के लिए दोपहर बाद तक तैयारियों का दौर जारी थी।

जानकारी के अनुसार सेक्टर-33 स्थित भवन विद्यालय जूनियर विंग) में प्री-नर्सरी की 100 सीटों के लिए लकी ड्रा निकाला जाएगा।

दाखिले के लिए 1619 अभिभावकों ने आवेदन किया है। स्कूल प्रिंसिपल तरुणा वशिष्ठ ने बताया कि लकी ड्रा की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

उन्होंने कहा कि सुबह 9.30 बजे से लकी ड्रा की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। प्री-नर्सरी में जनरल कैटेगरी में 47 सीटों के लिए कड़ा मुकाबला होगा। बाकी सीटें स्टॉफ, सिबलिंग, मैनेजमेंट और एल्युमनी कोटे के तहत भरी जाएंगी।
विज्ञापन


वशिष्ठ के अनुसार आवेदन स्लिप पर सिर्फ एक अभिभावक को एंट्री दी जाएगी। उन्होंने लकी ड्रा में बच्चों को नहीं लाने की हिदायत दी है।

डीएवी-15 में 11 बजे लकी ड्रा
चंडीगढ़ सेक्टर-15 स्थित डीएवी मॉडल सीनियर सेकेंडरी मॉडल स्कूल में भी प्री-नर्सरी की 30 सीटों के लिए शनिवार सुबह 11 बजे लकी ड्रा निकाला जाएगा। प्रिंसिपल डा.राकेश सचदेवा ने बताया कि प्री-नर्सरी में 5 सीटें ईडब्ल्यूएस कैटेगरी के लिए रिजर्व होंगी। जनरल कैटेगरी की 25 सीटों के लिए 70 आवेदन आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीयू अंकुर स्कूल में 150 सीटों का लकी ड्रा
पंजाब यूनिवर्सिटी कैंपस स्थित अंकुर स्कूल में प्री-नर्सरी की 150 सीटों के लिए शनिवार को लकी ड्रा निकाला जाएगा। प्रिंसिपल रुपिंदर कौर के अनुसार प्री-नर्सरी में दाखिले के लिए 37 सीटें ईडब्ल्यूएस कैटेगरी, 56 सीटें यूनिवर्सिटी इंप्लाइज के बच्चों के लिए और 57 सीटें नॉन टीचिंग इंप्लाइज के लिए रिजर्व की गई हैं। इन सीटों के लिए 292 अभिभावकों ने आवेदन किया है। लकी ड्रा शनिवार को सुबह 11 बजे स्कूल कैंपस में होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed