{"_id":"0d20c15c250337f6607144894932461a","slug":"lucky-draw-for-admissions-in-school","type":"story","status":"publish","title_hn":"जानिए, तीन स्कूलों के ड्रा में किसकी खुली किस्मत","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
जानिए, तीन स्कूलों के ड्रा में किसकी खुली किस्मत
हरमनप्रीत कौर
Updated Sun, 19 Jan 2014 11:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भवन विद्यालय सेक्टर-33 में पैरेंटस की मौजूदगी में लकी ड्रा निकाले गए। इसके लिए कुल 1622 आवेदन आए थे। सिबलिंग की 10 सीटों के लिए 51 आवेदन थे।
1523 आवेदन जनरल कैटागरी के लिए आए थे, जिसमें से 869 आवेदन लड़कों के लिए और 617 आवेदन लड़कियों के लिए आए थे। जनरल कैटागरी में 25 सीटें लड़के और 22 सीटें लड़कियों को दी गई।
एलुमनी की 5 सीटों के लिए 26 आवेदन आए। स्टाफ वार्ड में 3 सीटें लड़कियों को दी गईं। वेटिंग मे 5 सीटें सिबलिंग, 5 एलुमनी, 10 जनरल का भी ड्रा हुआ।
हरियाणा एजुकेशन डिपार्टमेंट में स्पोर्ट्स टीचर और पंचकूला निवासी अनीता शर्मा ने बताया कि उनके बच्चे रुद्रा शर्मा का नाम सिबलिंग के ड्रॉ में आया है। वह अपनी खुशी ब्यान नहीं कर पा रही थीं क्योंकि उनका एक बेटा आदित्य शर्मा भी इसी स्कूल में दूसरी कक्षा का छात्र है।
जीरकपुर निवासी अमित कुमार शर्मा ने बताया कि वह अपने बेटे वैभव शर्मा को लकी समझ रहे हैं। यहीं के निवासी वकील रविंदर सिंह धालीवाल ने बताया कि उन्होंने अपने बेटे अनंत सिंह धालीवाल के लिए वाईपीएस में भी फार्म भरा था, लेकिन वह इसी स्कूल में दाखिला चाहते थे, जो कि मिल गया।
विज्ञापन
यह बहुत ही पारदर्शी ड्रॉ था और पैरेंटस को पूर्ण संतुष्टी मिलनी चाहिए। चाहे उनके बच्चे का ड्रॉ में नाम आए चाहे न आए। इसके लिए वीडियोग्राफी भी कराई गई है। ड्रॉ में चयनित स्टूडेंट्स की पूरी डिटेल नोटिस बोर्ड पर और स्कू ल की वेबसाइट पर डाल दी गई है।
अंकुर स्कूल में लकी ड्रा
पंजाब यूनिवर्सिटी कैंपस स्थित अंकुर स्कूल में शनिवार को अभिभावकों की मौजूदगी में बच्चों के दाखिले के लिए लकी ड्रा निकाले गए। इसके लिए कुल 292 आवेदन आए थे, जबकि 150 सीटें दी जानी थीं।
यूनिवर्सिटी के कर्मचारियों को 56 सीटें दी गईं और अन्यों को 57 सीटें दी र्गइं। ईडब्ल्यूएस को 37 सीटें दी गईं हैं। वेटिंग के लिए भी ड्रॉ 29 जनवरी को डेढ़ बजे निकाला जाएगा।
सेक्टर-43 निवासी जीपीडब्ल्यु की इंस्ट्रक्टर आरती शर्मा ने बताया कि उनकी बेटी अवनी शर्मा के लिए उनका एक सपना पूरा हो गया है, इसकी वे खुशी बयान नहीं कर पा रही हैं।
यूनिवर्सिटी के कर्मचारी निशांत ने बताया कि वह अपने बेटी आयुषी शर्मा को लकी समझ रहे हैं। क्योंकि उनका नाम दूसरे नंबर पर आया था।
यूनिवर्सिटी की ही कर्मचारी सुमन ने बताया कि वह अपने बेटे आदित्य पर गर्व महसूस कर रही हैं। क्योंकि उन्होंने एक ही जगह फार्म भरा था और यहीं पर उसका दाखिला हो गया।
सेक्टर-15 निवासी मोनिका रावत ने बताया कि उन्हें अपने बेटे प्रणय रावत का दाखिला इस स्कूल में कराने की चाहत थी, जो पूरी हो गई।
धनास निवासी दिनेश गौतम ने बताया कि उनके बेटे आरव गौतम को लकी समझ रहे हैं। क्योंकि उनके दो बेटे इसी स्कूल में पढ़ते हैं और अब तीसरा भी यहीं पढ़ेगा उनके लिए इससे ज्यादा खुशी की बात और क्या होगी।
नयांगांव निवासी मंजु ने बताया कि उनके बेटी प्राची का दाखिला इस स्कूल में होने के कारण वे बहुत खुश हैं।
लकी ड्रॉ की पर्चियां बच्चों के अभिभावकों की ओर से ही निकलवाई गईं। ड्रॉ में चयनित स्टूडेंट्स की पूरी डिटेल नोटिस बोर्ड पर और स्कू ल की वेबसाइट पर डाल दी गई है ।
- प्रिंसिपल रुपिंदर कौर, अंकुर स्कूल