{"_id":"f7b8beb49debcc7e3f6d81bbb7cc33c2","slug":"lucky-draw-for-admissions-by-convent-schools-chandigarh-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"यहां जानें, कब निकलेंगे कॉन्वेंट स्कूलों के ड्रा","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
यहां जानें, कब निकलेंगे कॉन्वेंट स्कूलों के ड्रा
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Wed, 31 Dec 2014 03:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के चार प्रमुख कॉन्वेंट स्कूलों ने मंगलवार को एंट्री लेवल पर दाखिले के लिए आवेदन करने वाले बच्चों की लिस्ट वेबसाइट पर जारी कर दी है।
विज्ञापन
चारों स्कूलों में दाखिले के लिए लकी ड्रा 17 जनवरी को दोपहर 3 बजे होगा। गौरतलब है कि शिक्षा विभाग ने सभी स्कूलों को 24 दिसंबर तक आवेदन लिस्ट जारी करने को कहा था लेकिन कुछ स्कूलों ने ही आदेशों को माना था।
विज्ञापन
इतने आवेदन आए :
सेक्टर-32 स्थित सेंट ऐंस :
225 सीटों के लिए कुल 1850 आवेदन आए। स्कूल ने योग्य 1826 स्टूडेंट्स की लिस्ट जारी की है।
सेक्टर-9 स्थित कार्मल कॉन्वेंट स्कूल :
120 सीटों के लिए 1000 आवेदन आए हैं।
सेक्टर-26 स्थित सेक्रेड हार्ट स्कूल :
200 सीटों के लिए 1400 आवेदन आए। स्कूल प्रबंधन ने योग्य 1100 स्टूडेंट की लिस्ट जारी की है।
सेक्टर-26 स्थित सेंट जोंस स्कूल
160 सीटों के लिए 1200 आवेदन पहुंचे। स्कूल प्रबंधन ने 951 स्टूडेंट्स की लिस्ट वेबसाइट पर जारी की है।