फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   lucky draw for admission process in 3 convent school

शहर के तीन कॉन्वेंट स्कूलों में दाखिले के लिए आज लकी ड्रा

Fri, 15 Jan 2016 09:44 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 15 Jan 2016 09:44 AM IST
विज्ञापन
lucky draw for admission process in 3 convent school

शहर के तीन प्रतिष्ठित कॉन्वेंट स्कूलों में एंट्री लेवल पर दाखिले के लिए शुक्रवार को लकी ड्रा निकाला जाएगा। सेक्टर-26 स्थित सेंट जोंस, सेक्रेड हार्ट और सेक्टर-9 स्थित कार्मल कॉन्वेंट स्कूल में दोपहर बाद 3 बजे अभिभावकों की मौजूदगी में लकी ड्रा निकाला जाएगा। शिक्षा विभाग के निर्देशों पर सभी कॉन्वेंट और प्राइवेट स्कूलों में एंट्री लेवल पर लकी ड्रा से बच्चों को दाखिला दिया जाएगा।

विज्ञापन

इस साल भी स्कूलों में दाखिले के लिए जबर्दस्त मारामारी है। कॉन्वेंट स्कूलों में निर्धारित सीटों के मुकाबले 8 से 10 गुणा अधिक आवेदन जमा हुए हैं। 20 दिसंबर तक स्कूलों में आवेदन फार्म जमा किए गए थे। शुक्रवार तीन कॉन्वेंट स्कूलों में एलकेजी और यूकेजी की 440 सीटों के लिए लकी ड्रा होगा।

विज्ञापन

इस साल चार कॉन्वेंट स्कूलों में 6 हजार से अधिक अभिभावकों ने बच्चों के दाखिले के लिए आवेदन किया है। शिक्षा विभाग के निर्देशों पर सभी स्कूल स्कूलों में लकी ड्रा की वीडियोग्राफी कराई जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

चार कॉन्वेंट स्कूलों में दाखिले का ब्योरा

सेंट जोंस यूकेजी-------160 सीटें

सेक्रेड हार्ट एलकेजी-----160 सीटें

कार्मल कान्वेंट एलकेजी---120 सीटें

सेंट ऐंस एलकेजी----200 सीटें


सेंट ऐंस स्कूल में 200 सीटों के लिए हुआ लकी ड्रा 

सेक्टर-32 स्थित सेंट ऐंस कॉन्वेंट स्कूल में एलकेजी की 200 सीटों पर दाखिले के लिए वीरवार को लकी ड्रा आयोजित किया गया। दोपहर करीब 3 बजे लकी ड्रा शुरू होने से पहले ही सैंकड़ों की संख्या में अभिभावक स्कूल पहुंचे । स्कूल ऑडिटोरियम में अभिभावकों की मौजूदगी में लकी ड्रा आयोजित किया गया।


लकी ड्रा के बाद अधिकतर अभिभावकों को मायूस होकर लौटना पड़ा। 200 सीटों के लिए 1983 आवेदन आए थे। जानकारी अनुसार लकी ड्रा में जनरल कैटेगरी की 80 सीटों के लिए लकी ड्रा हुआ। लड़कों की 32 सीट के लिए 862 आवेदन और लड़कियों की 48 सीटें के लिए 980 आवेदन आए थे।


सिबलिंग की 40 सीटों के लिए लकी ड्रा हुआ। जिसमें 20-20 सीटें लड़के और लड़कियों में बांटी गईं। 12 बच्चों को वेटिंग लिस्ट बनाई गई है। लकी ड्रा में नाम आने पर अभिभावकों की खुशी देखते ही बनती थी। मनीमाजरा निवासी हेमंत कुमार ने कहा कि उनकी इच्छा बेटी यशस्वी को इसी स्कूल में दाखिला दिलाने की थी।


आज वेबसाइट पर जारी होगी लिस्ट 

सेंट ऐंस स्कूल प्रबंधन वीरवार को हुए लकी ड्रा में सफल बच्चों की लिस्ट शुक्रवार को जारी करेगा। जानकारी अनुसार दोपहर 1 बजे स्कूल वेबसाइट पर जानकारी अपलोड कर दी जाएगी। दाखिले संबंधी अन्य प्रक्रिया के बारे में वेबसाइट पर जानकारी दी जाएगी।


अभिभावकों के लिए जरूरी टिप्स

-लकी ड्रा में सिर्फ एक अभिभावक को एंट्री मिलेगी।

-अभिभावक आवेदन के समय दी गई रजिस्ट्रेशन स्लिप ले जाना न भूलें।

-लकी ड्रा समय से करीब 15 मिनट पहले स्कूल पहुंचें।

-अभिभावक गाड़ी को सड़क पर पार्क न करें, ट्रैफिक पुलिस चालाना काट सकती है।

-लकी ड्रा के दोरान बच्चों को अंदर ले जाने की अनुमति नहीं होगी।


सेंट कबीर में 3.30 बजे लकी ड्रा

शहर के सभी प्राइवेट और कॉन्वेंट स्कूलों को जनवरी में ही एंट्री लेवल पर दाखिले के लिए लकी ड्रा आयोजित करना होगा। सेक्टर-26 स्थित सेंट कबीर स्कूल में भी शुक्रवार दोपहर 3.30 बजे लकी ड्रा आयोजित किया जाएगा। स्कूल एडमिनिस्ट्रेटर जीएस बख्शी के अनुसार कुल 90 सीटों पर दाखिला दिया जाएगा। जनरल कैटेगरी की 40 सीटों के लिए 1200 आवेदन फार्म आए हैं। नर्सरी की कुल 90 में से 50 सीटें विभिन्न कैटेगरी के तहत भरी गई हैं। उधर सेक्टर-33 भवन विद्यालय स्कूल में 23 जनवरी को सुबह 9 बजे लकी ड्रा होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed