{"_id":"4878a7fab98fb7e2437b68a875c25b53","slug":"lucknow-zone-students-won-maximum-trophies","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्काउट-गाइड रैली में राजधानी का जलवा","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
स्काउट-गाइड रैली में राजधानी का जलवा
सचिन त्रिपाठी/लखनऊ
Updated Sun, 01 Dec 2013 02:51 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय विद्यालय संगठन की स्वर्ण जयंती के अवसर पर आयोजित हुई स्काउट गाइड रैली का शनिवार को धूमधाम से समापन हुआ। समापन समारोह में प्रतियोगिताओं के विजेता डिवीजनों को ट्रॉफियां प्रदान की गईं।
विज्ञापन
लखनऊ डिवीजन ने प्रतियोगिता में सर्वाधिक छह ट्रॉफी हासिल कीं जबकि हैदराबाद और गुवाहाटी डिवीजन दो-दो ट्रॉफी जीतकर दूसरे स्थान पर रहे। इस अवसर पर स्टूडेंट्स ने भांगड़ा नृत्य और कजरी गायन प्रस्तुत किया।
विज्ञापन
रैली के अंतिम दिन पीजेंट शो ने खास तौर पर सबका ध्यान आकर्षित किया। प्रतियोगिता में सभी डिवीजन को अपने-अपने राज्यों की विशेषताओं, पहचान और उपलब्धियों को दो मिनट में मॉडल, लेक्चर और डांस द्वारा प्रस्तुत करना था।
विज्ञापन
मुंबई डिवीजन ने दो मिनट के समय में ही दुर्गा पूजा, गणेश उत्सव, वीर सावरकर और शिवाजी जैसी विभूतियों को प्रदर्शित करके जजों के साथ ही सभी दर्शकों का भी मन मोह लिया।
मुंबई डिवीजन को पीजेंट शो में विजेता ट्र्रॉफी प्रदान की गई। इसी तरह भुवनेश्वर डिवीजन ने प्रतियोगिता में जगन्नाथ पुरी की रथयात्रा दिखाई। चेन्नई डिवीजन का पीजेंट शो वहां की हस्तियों को समर्पित रहा।
लखनऊ डिवीजन ने रूमी गेट और अयोध्या के साथ ही सीता स्वयंवर दिखाया। इससे पहले शनिवार को समापन समारोह का उद्घाटन केंद्रीय विद्यालय संगठन के अपर आयुक्त शैक्षिक दिनेश कुमार ने किया।
दिनेश कुमार ने कहा ऐसे आयोजनों से स्टूडेंट्स को अपने देश को जानने का मौका मिलता है। ऐसे आयोजन होते रहने चाहिए।
प्रतिभागियों ने की इमामाबाड़ा की सैर
रैली का समापन शनिवार दोपहर दो बजे हो गया। ज्यादातर डिवीजन की ट्रेन का रिजर्वेशन शनिवार रात या फिर रविवार दोपहर तक था।
ऐसे में रैली का समापन होने के बाद सभी प्रतिभागी तुरंत इमामबाड़ा और अंबेडकर पार्क की ओर कूच कर गए। प्रतिभागियों में लखनऊ को देखने और जानने की उत्सुकता बनी हुई थी।
मीडिया कोऑर्डिनेटर प्रतिमा ने बताया कि शनिवार को कार्यक्रम का समापन होते ही ज्यादातर टीमें लखनऊ घूमने निकल गईं।
खूब भाए चिकन के कपड़े
रैली में भाग लेने आए सभी स्काउट गाइड के साथ ही उनके शिक्षकों ने भी लखनऊ की चिकनकारी के बारे में सुन रखा था। बाहर से आने वाला हर कोई चिकन के कपड़ों की खरीदारी करना चाहता था।
ऐसे में केंद्रीय विद्यालय गोमती नगर प्रबंधन की ओर से रैली मैदान पर ही चिकन के कपड़ों की दुकान की व्यवस्था कराई गई। रैली में आए लोगों ने चिकन के कपड़ों की खूब खरीदारी की।
(इस खबर पर प्रतिक्रिया देने के लिए नीचे के बॉक्स में कमेट करें, शेयर करने के लिए फेसबुक शेयर बटन पर क्लिक करें)